काली स्कॉर्पियो प्रकरण पर भाकियू ने किया किनाराः गुंडई करने वाले युवक हमारे नहीं

पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास करने वाली स्कॉर्पियो पर लगा था भाकियू का झंडा, संगठन ने कहा-गलत व्यक्ति से संगठन का कोई संबंध नहीं, अनुशासनहीन पदाधिकारियों को सख्ती का संदेश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में गुरुवार रात हुए एक सनसनीखेज घटनादृक्रम के बाद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अपने संगठन की छवि पर किसी भी तरह की आंच न आने देने का सख्त संदेश जारी किया है। पुलिस चेकिंग के दौरान एसपी सिटी व फोर्स को रौंदने की कोशिश करने वाली काली स्कॉर्पियो कार पर भाकियू का झंडा लगा मिलने के बाद संगठन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए स्पष्ट कर दिया कि इसमें पकड़े गये युवकों का भाकियू से कोई वास्ता नहीं है और ऐसे मामलों में संगठन से जुड़ाव दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
गुरुवार रात शिव चौक पर चेकिंग के दौरान काली स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पुलिस टीम व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को रौंदने का प्रयास किया। विवाद बढ़ा तो यह बात सामने आई कि वाहन पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगा हुआ था। इस मुद्दे पर गहराते सवालों के बीच भाकियू ने तत्काल स्पष्ट किया है कि उन युवकों से संगठन का कोई संबंध नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी दूर तक दहशत

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन अपने नाम का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहाकृकि भाकियू का कोई भी पदाधिकारी अपना पद लिखकर या संगठन की झंडी लगाकर अनुशासनहीनता करेगा, तो उसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई निश्चित है। उन्होंने बताया कि संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की ओर से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि कोई भी कार्यकर्ता अपनी गाड़ी,दृबाइक पर झंडा या पट्टी लगाकर अभद्रता, दबंगई या गैरकानूनी गतिविधि करता है तो यह उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानी जाएगी, न कि संगठन की। काली स्कार्पियो कार में पकड़े गये चारों युवकों का संगठन से कोई संबंध नहीं होने का दावा करते हुए नवीन राठी ने बताया कि उनके द्वारा बिजनौर संगठन के लोगों से भी जांच पड़ताल करा ली गई है। कोई भी संबंध युवकों का यूनियन से नहीं पाया गया है।
वहीं महानगर अध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव गुलबहार राव ने भी बयान जारी करते हुए कहाकृकि भाकियू में अनुशासन सर्वाेपरि है। संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी हरकत को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान के आदेश पर सभी पदाधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि संगठन का झंडा या पदनाम प्रयोग कर किसी प्रकार का रौब जमाना या अवैध गतिविधि को अंजाम देना सख्त दंडनीय माना जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रकरण के तहत पुलिस की एफआईआर में उपनिरीक्षक मोहित कुमार ने उल्लेख किया है कि काली स्कॉर्पियो के बोनट पर बाईं ओर भारतीय किसान यूनियन रजिस्ट्रेशन नम्बर 4981 लिखा झंडा लगा था।

इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश....

Also Read This

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दिये वाटर कूलर का सर्वे कराने के निर्देशजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई घायल, धमाके से 10 किमी दूर तक दहशत बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »