
बेटियों के सुहाग का बदला-ऑपरेशन सिंदूर
नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को मिट्टी में मिलाना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक की है। भारत ने बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।









