
RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश: “संघ को तुलना से नहीं, उसकी सोच से समझें”
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत इन दिनों पश्चिम बंगाल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तर बंगाल से कोलकाता पहुंचे भागवत ने रविवार को साइंस सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संघ की विचारधारा, उद्देश्य और भूमिका को लेकर कई अहम बातें कहीं। अपने संबोधन में भागवत









