मंसूरपुर। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी जो मंसूरपुर में एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। उसने रिपोर्ट दर्द कराई है कि जब वह स्कूल आती जाती है तो गांव के दो युवक उसके साथ छेड़खानी करते हैं तथा उस पर टिप्पणी करते हैं। पुलिस ने छेड़खानी तथा पोक्सो एक्ट की धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों युवकों अफजल और असद को हिरासतमें ले लिया है।

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन




