गोकशी केस में वांछित 25 हजार का ईनामी आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में गोकशी के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।…
