दिल्ली में अगस्त की रिकॉर्ड तोड़ बारिश, सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी इस बार अगस्त में मानसून की जमकर मार झेल रही है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक ठप हो गया। वहीं, एक दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। लगातार हो रही बारिश से दिल्लीवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी के लोकेश ने अमेजन के साथ की 5.27 लाख की ठगी

15 साल का रिकॉर्ड टूटा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगस्त महीने में अब तक दिल्ली में 399.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2010 में अगस्त महीने में 455.8 मिमी बारिश हुई थी।

राजनीतिक घमासान भी तेज

इसे भी पढ़ें:  IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड से सरकार-एलआईसी को झटका

भारी बारिश और जलभराव को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्ष ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लापरवाही और खराब प्लानिंग के कारण दिल्ली जलमग्न हो रही है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पटपड़गंज की पानी से भरी सड़क का एक वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि “चार इंजन वाली सरकार ने राजधानी को डुबो दिया है।”

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR भूकंप: उत्तर भारत के कई शहरों में एक साथ झटके महसूस

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब: 5%

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »