कम्पनी बाग से पेड़ काटने के मामले में कार्यवाही की मांग

क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर उठाये कई मुद्दे, पालिका में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर नगरपालिका के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने कि मांग करते हुए कहा कि पालिका प्रशासन के आला अधिकारीयों के सरक्षण में नगर पालिका मंे भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। आरोप लगाया गया कि नगर के एकमात्र ब्रिटिश कालीन कमला नेहरू वाटिका मे पालिका ठेकेदार द्वारा दर्ज़नो हरे भरे फलदार पेड़ो को अवैध रूप से काटकर गायब कर दिया गया है, मामला संज्ञान मे आने के बावजूद अधिशाषी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष द्वारा मामले को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि डीएफओ द्वारा भी अपनी मूल्यांकन रिपोर्ट मे कटे गए पेड़ो की क़ीमत काफ़ी कम आंकी गई है और ना ही अपनी रिपोर्ट में अवैध ढंग से काटे गए हरे भरे पेड़ों से हुए पर्यावरण के नुकसान का कोई आकलन किया गया, कुल मिलाकर हरे भरे पेड़ों के कटान की इस मामले में पालिका प्रशासन कर्मचारी और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। इसके अलावा नगरपालिका द्वारा सफाई के लिए निर्धारित कंपनियां भी सफाई के लिए 10-12000 वेतन पर रखे गए कर्मचारियों का जमकर शोषण कर रही है दिल्ली की एक कंपनी द्वारा अपने 369 कर्मचारियों और दूसरी कंपनी अपने 50 कर्मचारियों को पिछले 1 साल से पीएफ देने में आनाकानी कर रही है, जबकि नगर पालिका की ओर से उपरोक्त कर्मचारियों को दिए जाने वाला पीएफ की रकम उक्त कंपनियों को बराबर दिया जा रहा है।
पदाधिकारियों ने पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में भी धांधली बरतने का आरोक लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत से अधिक कमीशन खोरी की जा रही है यही कारण है। सड़क गलियां नाल नाल बनने से पहले ही टूटने शुरू हो जाते हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन की तमाम विकास कार्यों की जांच के साथ-साथ कंपनी बाग से कटे थे हरे-भरे पेड़ों का मूल्यांकन करने में इस मामले में दोषी अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र तायल, अरविंद कौशिक, शैलेंद्र विश्वकर्मा, निकुंज चौहान, गौरव शर्मा, मिथिलेश गिरी आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना तहसील में युवक का शव मिलने से सनसनी

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्तीउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं

Read More »

मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है। घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार

Read More »