बुढ़ाना तहसील में युवक का शव मिलने से सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

सीसीटीवी फुटेज खंगाली, परिजनों में युवक की मौत से मचा कोहराम, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील परिसर में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े सरकारी परिसर में शव मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील परिसर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि सुबह के समय तहसील में आने-जाने वाले लोगों की नजर अचानक जमीन पर पड़े युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर युवक के मृत होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में दो अधिकारियों सहित 12 का वेतन रूका, हड़ताल की चेतावनी

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की पहचान कस्बा बुढ़ाना के मौहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी शाहरुख (उम्र लगभग 28 वर्ष) पुत्र यासीन के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजनों से भी पुलिस ने युवक के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम से मृतक युवक शाहरुख घर नहीं पहुंचा था, उसकी तलाश के लिए रिश्तेदारों से भी सम्पर्क किया गया था, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली थी, आज सुबह पुलिस के माध्यम से ही उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें:  विद्यालय में चिकित्सक टीम ने छात्रों को किया जागरूक

बुढ़ाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान की पुष्टि नहीं हो सकी है, जिससे मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना ने तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दिन के समय एक युवक का शव मिलना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  कादिर राणा ने अर्थियों को दिया कंधा, हरेन्द्र, संजीव व राकेश ने जताया दुख

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  पालिका में दो अधिकारियों सहित 12 का वेतन रूका, हड़ताल की चेतावनी इस अवसर पर उन्होंने

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »

आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: 

Read More »