शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व स्कूटी बरामद

कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा गया

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कोतवाली नगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। 16 फरवरी 2026 को कृष्णापुरी निवासी अक्षत जैन ने अपनी सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा संख्या 71/2026 दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:  श्रुतपंचमी पर खतौली में निकली जिनवाणी मां की भव्य पालकी यात्रा

इसके बाद 19 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय क्षेत्र से अशोक कुमार ने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी। इस पर मुकदमा संख्या 121/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास से नईम (32) निवासी रथेडी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगों ने दो युवतियों के बैंक खातों से उड़ाई एक लाख की रकम

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर काली नदी पुल के पास शहीद मूर्ति के निकट गड्ढे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बरामद दोनों वाहन संबंधित मुकदमों से जुड़े हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नईम पुत्र शहीद , उम्र 32 वर्ष निवासी रथेडी थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (काला रंग) और एक एक्टिवा स्कूटी (सफेद रंग) बरामद की है, ये दोनों वाहन चुराए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  आरएसएस ने सौ वर्षों के

Read More »