देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर सक्रियता और तत्परता का परिचय दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को पारस त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी ग्राम लखनौती द्वारा थाना देवबंद में मुकदमा संख्या 570/2025 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस के तहत अचिन त्यागी उर्फ रविकांत समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया था।

इसे भी पढ़ें:  टाटा यूरेका पार्क हादसा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद सेक्टर-150 में आक्रोश, कैंडल मार्च

 

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन और क्षेत्राधिकारी देवबंद अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार दबिशें दीं और मुखबिर की सटीक सूचना पर आज 6 नवंबर 2025 को ग्राम कुलसठ रोड से वांछित अभियुक्त अचिन त्यागी उर्फ रविकांत पुत्र रजनीश निवासी ग्राम खेड़ी आसा को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षा

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »