देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

देवबंद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के श्री वीर निर्वाण संवत 2552 के अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया।

आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री 1008 दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर (सारगवाड़ा) में वर्षायोग समिति के तत्वावधान में प्रथम 24 किलो का निर्वाण लाडू डॉ. लीना गोयल (पत्नी डॉ. अनुज गोयल) परिवार द्वारा चढ़ाया गया। द्वितीय लाडू आस्था जैन पुत्री श्रीमती प्रतिभा जैन द्वारा और तृतीय निर्वाण लाडू श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति की ओर से श्री हंस कुमार व अंकुर कुमार जैन ने चढ़ाया।

इसे भी पढ़ें:  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिलीः मीनाक्षी स्वरूप

इसी क्रम में श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति देवबंद के तत्वावधान में विभिन्न जैन मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। श्री 1008 दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर (बहारा) में प्रथम 24 किलो का लाडू श्री महेशचंद व रजनीश कुमार जैन (सर्राफ) ने चढ़ाया।

नेचलगढ़ मंदिर में यह सौभाग्य श्री अनुज कुमार व मयंक जैन को प्राप्त हुआ। इससे पूर्व आचार्य श्री के सानिध्य में महावीर चालीसा, शांतिधारा, अभिषेक और नित्य नियम पूजा का आयोजन किया गया। भक्तों ने निर्वाण कांड पाठ कर आरती की और भक्ति भाव से दीप जलाए।

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने जयंती पर वीरांगना फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

महाराज श्री ने अपने प्रवचन में बताया कि 527 ईसा पूर्व भगवान महावीर को कार्तिक अमावस्या की रात निर्वाण मोक्ष प्राप्त हुआ था। उसी रात उनके प्रमुख गणधर गौतम स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी कारण दीपावली का त्योहार जैन धर्म में भी विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है, जिसे त्याग और तपस्या के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर

इस अवसर पर विनोद जैन (दस्तावेज लेखक), सुनील जैन (ठेकेदार), अतुल कुमार जैन, अंकित जैन, शुभम जैन, प्रियांशु जैन, हर्षित जैन, शिल्पी जैन, अर्चना जैन, पूनम जैन, बबिता जैन, पूजा जैन, चंदन जैन, अदिति जैन, आस्था जैन, सुमन जैन सहित समस्त जैन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  संगठन का नाम न बदलो, अपनी पहचान

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  संगठन का नाम न बदलो, अपनी पहचान कायम रखोः राकेश टिकैतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने जयंती पर वीरांगना फूलन देवी को दी श्रद्धांजलिइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  बिना माँगे “जहन्नुम का टिकट” कटवाएंगे: CM योगी का कड़ा अल्टीमेटमलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »