SHAMLI-ईंट से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, श्मशान में मिला शव

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में बाबरी थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बाबरी निवासी पंचम वाल्मीकि(45) की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। सुबह उसका शव गांव के शमशान घाट में मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। बाबरी में शनिवार सुबह शमशान घाट में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान बाबरी निवासी पंचम वाल्मीकि के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के सिर व हाथ पर चोट के निशान है, जिससे उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में चार मांगों को लेकर भाकियू रक्षक का धरना

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  छपार दुष्कर्म कांडः पुलिस को चकमा देकर छिपे दो आरोपियों का एनकाउंटर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *