दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती आरक्षण का अधिकारः अनिल कुमार

कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से कहा-सरकारी नौकरी के पीछे भागने से बेहतर अपना रोजगार चुनें, विपक्ष के लोग फैला रहे समाज में भ्रम

मुजफ्फरनगर। रालोद के सामाजिक समरसता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री तथा सम्मेलन के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि आज विपक्ष आरक्षण खत्म कर देने का एक भ्रम समाज में फैला रहा है। आरक्षण का लाभ सभी समाज के लोग ले रहे हैं। इनमें एससी, ओबीसी और स्वर्ण भी शामिल हैं, लेकिन मैं ये बात दावे से कह सकता हूं कि भारत ही नहीं दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं, जो आरक्षण के इस अधिकार से समाज को वंचित कर सके। उन्होंने युवाओं को सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाये एक लक्ष्य निर्धारित कर अपना रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि उनके जन्म के एक दिन बाद उनके पिता की नौकरी सेल्स टैक्स में लगी थी। उस समय समाज में पढ़े लिखे लोग कम हुआ करते थे और नौकरी के अवसर ज्यादा थे, लेकिन अब समय बदल रहा है। समाज में शिक्षा के लिए क्रांति आई है और सरकारी नौकरी के अवसर कम हो रहे है। प्राइवेट सेक्टर में काफी अवसर सामने हैं। ऐसे में स्वरोजगार की अनेक संभावनाएं नई पीढ़ी के सामने हैं। इसके लिए सरकार कौशल विकास पर जोर दे रही है और अनेक आर्थिक सहायता की योजनाएं युवाओं को स्टार्टअप के लिए रास्ता दिखा रही हैं। मैं मानता हूं कि सरकारी नौकरियों में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, लेकिन युवा यदि उद्यम की ओर बढ़ेंगे तो समाज और देश के लिए यह बेहतर होगा। इसी के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 रोगियों को मिला लाभ

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हमने पूर्व की सरकारों में नौकरियों का हाल भी देखा है, मोटा पैसा देने के बाद छोटी मोटी नौकरी मिलती थी, उसमें भी जातिगत आधार पर भेदभाव किया जाता था, लेकिन अब एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में निष्पक्ष व्यवस्था में बिना पैसे के बिना भेदभाव के काबलियत के आधार पर नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के साथ ही विपक्ष के लोग समाज में भ्रम फैला रहे हैं कि ये सरकार आरक्षण खत्म कर रही है, हमें इनकी बातों में नहीं आना, जागरुक रहना है, क्योंकि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत यहां आरक्षण के अधिकार को छीन नहीं सकती और खुद पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि अब यदि भीमराव अंबेडकर दूसरा जन्म लेकर आयें तो वो भी आरक्षण की इस व्यवस्था को खत्म नहीं कर पायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

सामाजिक सम्मेलन की अध्यक्षता बोहरन सिंह और संचालन मंत्री अनिल कुमार व मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने किया। यहां मुख्य रूप से रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह, राष्ट्रीय सचिव रमा नागर, यूपी सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, सांसद चंदन चौहान, विधायक राजपाल बालियान, प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खां, गुलाम मौहम्मद, मदन भैया, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व मंत्री चौ.योगराज सिंह, पूर्व विधायक नूरसलीम राणा, राव अब्दुल वारिस, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, संदीप मलिक, अजीत राठी, जियाउर्रहमान, सुप्रिया पाल, रामनिवास पाल, हरेन्द्र पाल, उमा दत्त शर्मा, बाबू सिंह बौद्ध सहित हजारों कार्यकर्ता और भारी संख्या में सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। सम्मेलन का शुभारंभ जयंत चौधरी ने अन्य अतिथियों ओर नेताओं के साथ संत रविदास, भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। मंत्री अनिल कुमार ने जयंत चौधरी को महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भंेटकर सम्मानित किया। रविदास मिशन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अनिल ने पटका पहनाकर समाज की ओर से अभिनंदन किया।

आपके टेलीफोन को ताकत जयंत ने दी, तो कर्ज उतारना होगा

मुजफ्फरनगर। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि जयंत चौधरी ने शुरूआत से ही किसान कमेरे के साथ साथ वंचितों और शोषित समाज के हितों की चिंता की। सियासी रूप से समाज कमजोर हो गया था। कोई मजबूत ठिकाना नहीं था। कोई सिफारिश करने का स्तर नहीं था, लेकिन जयंत चौधरी ने समाज को सम्मान देकर मुझे मंत्री बनाया और आपके टेलीफोन को ताकत देने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गाड़ी वाला आया, बाबू अब तू पैसा निकाल

मैं मंत्री पद की दौड़ में नहीं था, जो शामिल थे वो बहुत काबिल थे, लेकिन 4 मार्च को जयंत चौधरी का फोन आया और उन्होंने बताया कि 5 मार्च को आप शपथ ले रहे हैं तो मेरी आंखों में आंसू थे और मैं इस उपकार के आगे निःशब्द था, अब समाज का नम्बर है, जयंत के उपकार का कर्ज उतारना है। उन्होंने कहा कि खतौली और मीरापुर उप चुनाव में दलित समाज ने जयंत का भरपूर साथ दिया, वोट दिया और विधायक बनवायें। लोकसभा चुनाव में भी समाज का वोट आरएलडी के साथ रहा। अब 2027 का नम्बर है। मंत्री ने कहा कि ये समाज केवल प्यार का विश्वास का भूखा है। ये समाज दूसरे दल का वोटर है, इसे तोड़ने के लिए अपनत्व देना होगा, इसे अपना बनाने के लिए एनडीए को आरएलडी को धरातल पर उतरना होगा।

Share This Article