देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांग

देवबंद में अवैध गाय का कटान का मामला सामने आने के बाद नगर में हड़कंप मच गया। देवीकुंड मंदिर के समीप पीछे मुस्लिम बस्ती में एक मकान से गाय माता के अवशेष बरामद हुए। सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि कटान करने वाला आरोपी फरार बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवीकुंड मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से गाय का कटान किया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मिली, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में होगा जैनाचार्य अरुण सागर जी महाराज का 37वां वर्षायोग

अरुण गुप्ता ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो गाय माता के अवशेष मिले और कटान करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था। इसके तुरंत बाद पुलिस को बुलाया गया। अरुण गुप्ता ने बताया कि उनकी कोतवाल साहब से वार्ता हो गई है और इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर में इस प्रकार की घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंदिर परिसर के चारों ओर इस प्रकार के गलत कार्यों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। बताया गया कि देवीकुंड मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी सम्बंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

ऐसे में मंदिर के पीछे अवैध कटान की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा की गई कार्रवाई की नगर में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सनातन धर्म में गाय का स्थान पूजनीय है और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अरुण गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में लोग यह भूल जाते हैं कि किसकी सरकार है। योगी आदित्यनाथ के शासन में इस प्रकार के कार्य करने वालों को कठोर से कठोर सजा मिलेगी। घटना के बाद नगरवासियों ने संबंधित मकान को तोड़ने की मांग भी की है। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कुदुसिया ट्रस्ट ने शिव भक्तों के लिए लगाया चिकित्सा शिविर

Also Read This

दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, फंसे भारतीयों को राहत

दुबई से भारत के लिए विमान सेवा ईरान संकट के बीच फिर से शुरू हो गई है। पश्चिमी एशिया में हालात सामान्य होने के संकेत मिलते ही कई एयरलाइन्स ने मंगलवार से उड़ानें बहाल करने की घोषणा की है। इससे वहां फंसे भारतीयों को बड़ी राहत मिली है। अमीरात्स एयरलाइन्स ने घोषणा की है कि 3 मार्च को दुबई से दिल्ली, चेन्नै, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा। सोमवार शाम से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी सीमित संख्या में उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत पांच भारतीय शहर शामिल हैं। इतिहाद एयरवेज अबू धाबी से दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु

Read More »

मुजफ्फरनगर होली दहन हादसा, बिजली खंभे में लगी आग

मुजफ्फरनगर होली दहन हादसा सोमवार रात नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर खत्ती में सामने आया, जहां होली की लपटों ने पास खड़े बिजली के खंभे और तारों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चिंगारियां गिरने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ले में परंपरागत तरीके से होली दहन किया जा रहा था। आग की लपटें तेज होते ही उसकी गर्मी पास से गुजर रहे बिजली के तारों तक पहुंच गई। देखते ही देखते तारों में आग लग गई और चिंगारियां गिरने लगीं। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मानव कल्याण मंच

Read More »

यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं।  विश्व नेताओं में, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं। रैंकिंग के अनुसार, वे इस श्रेणी में अन्य सभी से काफी आगे हैं।  दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर का लगभग एक-चौथाई ही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। भारत में, प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा और लोकप्रियता स्पष्ट है। सब्सक्राइबर

Read More »

हमारे पास हथियारों की कमी नहीं: ट्रंप

वॉशिंगटन- अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले में ईरान को गहरी चोट पहुंची है। इस बीच ट्रंप और नेतन्याहू ने साफ कहा है कि वो लंबी जंग नहीं चाहते, लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास हथियारों की कमी नहीं है। ईरान से छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के हथियार भंडार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिकी गोला-बारूद भंडार पर अपडेट देते हुए दो टूक कहा कि युद्ध हमेशा चलते रह सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास मध्यम और उच्च श्रेणी के हथियारों की आपूर्ति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है

Read More »

दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथि

दुल्हेंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी। होली के अगले दिन पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले दुल्हेंडी पर्व की तिथि इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण बदल दी गई है। संत पंडित विष्णु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि होली और दुल्हेंडी के बीच पड़ रहे चंद्र ग्रहण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। खतौली में इस बार होली और दुल्हेंडी के बीच चंद्र ग्रहण का संयोग बना है। नगर में यह पहला अवसर बताया जा रहा है जब इस प्रकार का खगोलीय संयोग सामने आया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल को शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मनाया

Read More »