खतौली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद तेज़, दोनों पक्ष आमने-सामने

पीड़ित युवक ने पड़ौसी और उसके परिजनों पर गाली-गलौज, धमकी व दबंगई के गंभीर आरोप लगाए, निष्पक्ष जांच की मांग

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे के एक मोहल्ले में देर रात वाहन खड़ा करने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच आरोपदृप्रत्यारोप का दौर जारी है। पीड़ित इंतज़ार ने थाने में तहरीर देकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर दबंगई व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, वहीं विवाद के पीछे पुरानी रंजिश और मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या भी उजागर हो रही है।
खतौली कस्बा स्थित रजवाहे की पटरी भूड़ निवासी इंतज़ार पुत्र पप्पू ने रविवार देर शाम थाना खतौली में लिखित शिकायत देकर मोहल्ले के ही निवासी शमशाद मलिक व उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। तहरीर में इंतज़ार ने बताया कि 22 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे जब वह दिल्ली से घर लौटा तो उसके घर के सामने उसके पड़ौसी शमशाद मलिक ने गाड़ी खड़ी की हुई थी। इंतज़ार के अनुसार, गाड़ी हटाने का अनुरोध करने पर शमशाद ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि अपने भाई और अन्य कई लोगों को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि शमशाद, उसका भाई, पिता और 5-6 अन्य लोग हटधर्मिता के साथ मौके पर पहुंचे और इंतज़ार पर दबाव बनाते हुए उसे धमकाया। इंतज़ार का कहना है कि भीड़ बढ़ती देख वह किसी अनहोनी की आशंका से अपने घर लौट आया। पीड़ित का दावा है कि इससे पहले भी शमशाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद खड़ा कर चुका है, जिसकी वजह से पूरे मोहल्ले में तनाव का माहौल बना रहता है और स्थानीय निवासी परेशान हैं।

मौके पर गाड़ी में डेड आदि सामान पड़े थे, जिसकी पुष्टि वीडियो फुटेज में देखी जा सकती है। उसके अनुसार, उसने केवल गाड़ी हटाने के लिए दरवाजे की घंटी बजाई थी, लेकिन जवाब में दूसरी ओर से गाली-गलौज व धमकी दी गई। इंतज़ार ने बताया कि उसके पास घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं, जिनसे वास्तविक परिस्थिति स्पष्ट हो सकती है। उसका आरोप है कि शमशाद और उसका भाई दबंग प्रवृत्ति के हैं और स्वयं कई विवादित गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिनके खिलाफ खतौली ही नहीं बल्कि अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। अतः उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे, निराधार और तथ्यहीन बताए। पीड़ित इंतज़ार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। खतौली थाना प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई और जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखा व्यापारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर, अफसरों ने निरीक्षण

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  आतंकियों से हैं समाजवादी पार्टी के रिश्तेः आचार्य प्रमोद कृष्णमजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »