आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोध

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण के खिलाफ हुई भाकियू की पंचायत, भोपा रोड पर घंटों चला आंदोलन, अधिकारियों से वार्ता के बावजूद आक्रोशित रहे किसान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार बढ़ते प्रदूषण और फैक्ट्रियों में आरडीएफ के नाम पर कूड़ा जलाए जाने को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आयोजित पंचायत में किसानों ने प्रशासन और उद्योगों पर पर्यावरण से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
जनपद में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भोपा रोड पर पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य रूप से पहुंचे। पंचायत के दौरान फैक्ट्रियों में आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) के नाम पर जलाए जा रहे कूड़े-कचरे और उससे फैल रही गंदगी को लेकर किसानों ने तीव्र रोष व्यक्त किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान खेत में मेहनत करता है और समाज को अन्न देता है, लेकिन आज वही किसान प्रदूषण की मार झेलने को मजबूर है। फैक्ट्रियों में आरडीएफ के नाम पर कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे हवा, पानी और जमीन तीनों खराब हो रहे हैं। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। भारतीय किसान यूनियन किसानों और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और आरडीएफ के नाम पर हो रहे नियम उल्लंघन को तुरंत रोका जाए।
पंचायत के समापन पर अधिकारियों ने किसानों को निष्पक्ष जांच और नियमों के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसान शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत स्थल से रवाना हुए, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों का कहना था कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और कचरा न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल रहा है। पंचायत के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों की लापरवाही के चलते प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
घंटों तक चले आंदोलन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, प्रदूषण विभाग के अधिकारी कुंवर संतोष और एआरटीओ सुशील मिश्रा ने पहुंचकर किसानों और यूनियन नेतृत्व से वार्ता की। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, अधिकारियों से वार्ता के दौरान भी किसान और कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए। किसानों का कहना था कि आश्वासन पहले भी दिए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  पेंशनर्स की मासिक बैठक में आठ सदस्यों को मिला जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का जिम्मा

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्याउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है। घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार

Read More »