मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण

श्री गोवर्धन गो सेवा समिती के अध्यक्ष कुश पुरी ने कहा कि इस योजना में लगभग पाँच सौ भ्रूण गौ माता में प्रत्यारोपित किए जाने है

मुजफ्फरनगर। जनपद के गांव तुगलकपुर कमहेड़ा स्थित गौ अभयारण्य में स्वस्थ गौ माता में भ्रूण प्रत्यारोपित (एर्म्ब्याे ट्रांसप्लांट) कर कृत्रिम गर्भाधान करा कर उत्तम किस्म के गौ वंश प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसको आगे बढ़ाते हुए बुधवार को लगभग बीस गौ माता में भूर्ण प्रत्यारोपित किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान भी उपस्थित रहें।
केंद्र सरकार द्वारा अत्याधुनिक विधि भ्रूण प्रत्यारोपण के माध्यम से उत्तम नस्ल की गाय प्राप्त करने के अभियान के तहत गो अभयारण्य मुजफ्फरनगर को चुना गया था प्रशिक्षित डाक्टरो के द्वारा चिन्हित गायो को उनकी देखरेख में व उनके दिशानिर्देशों के अनुरूप गत कई माह से तैयार किया जा रहा है आज उनमे डॉ. जनार्दन, ईटीटी विशेषज्ञ एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज, सुदर्शन, भ्रूण विशेषज्ञ द्वारा बीस गायों में साहीवाल नस्ल का सफल भ्रूण प्रत्यारोपित किया गया। इस विधि द्वारा निश्चित रूप से उत्तम नस्ल की अधिक व पौष्टिक दूध देने वाली गो माता ही जन्म लेती है । डॉ संजीव बालियान ने कहा कि आधुनिक तकनीकी से उत्पादित गो वंश से देश में दूध के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा व इसकी कमी को दूर किया जा सकेगा ये केंद्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है । श्री गोवर्धन गो सेवा समिती के अध्यक्ष कुश पुरी ने कहा कि इस योजना में लगभग पाँच सौ भ्रूण गौ माता में प्रत्यारोपित किए जाने है इस योजना से गौ अभयारण्य भी स्वावलंबी बनेगा व किसान भी उच्च नस्ल की गायों को प्राप्त कर अपनी आमदनी को दोगुना कर सकेंगे।
श्री गोवर्धन गो सेवा समिति के सचिव विपुल भटनागर ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें गौ माता की सेवा करने का अवसर मिला है निराश्रित गोवंश जो जिले की एक बहुत बड़ी समस्या थी उन्हें तुग़लक़पुर गौ अभयारण्य में आश्रय मिला है उनकी जीवन शैली सुधरी है गौ वंश सभी के लिए सदैव पूजनीय रहा है। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड से डॉ. राजन बिजयाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, डॉ. विजय, वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. अमरजीत यादव, जोनल लीड पशु चिकित्सक अधिकारी, एस. करार, राज्य प्रमुख, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड – इंडसइंड बैंक सीएसआर का विशेष सहयोग रहा। अनिल राठी, अर्जुन सिंह,डॉ शुभम् आर्य, रजत चौधरी जिला पंचायत सदस्य, लप्पी लाला, अरविंद भारद्वाज, सुभाष चौधरी व काऊ सेंचुरी प्रबंधन से मोंटी सैनी, कार्तिक आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

Also Read This

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, अधिकारी मौके पर पहुंचे

नालंदा। पूजा चल रही थी। भीड़ बढ़ती जा रही थी। फिर कुछ ऐसा हुआ कि शीतला माता मंदिर का परिसर चीख-पुकार से भर गया। मंगलवार, 31 मार्च 2026 को बिहार के नालंदा जिले में हुई इस नालंदा मंदिर भगदड़ में शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा चैत्र के अंतिम मंगलवार की भारी भीड़ के बीच हुआ। पूरा मामला क्या है? शुरुआती जानकारी यही बताती है कि नालंदा जिले के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की असामान्य भीड़ जुटी थी। हर मंगलवार यहां पूजा के लिए भीड़ पहुंचती है, लेकिन चैत्र का

Read More »

राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत को ओड़िसा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आते ही मुजफ्फरनगर में माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और जिले के कई थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया गया कि राकेश टिकैत भुवनेश्वर में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी ओड़िसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे यह सूचना मिलते ही सिसौली स्थित किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें थानों के घेराव का निर्णय लिया गया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान की जागृति को मीनाक्षी स्वरूप व गौरव स्वरूप

Read More »

27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस तबादला के तहत बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले में एसपी सिटी और एसपी देहात दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 27 आईपीएस ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर इसे भी पढ़ें:  जब तक अपने समाज के लोगों को उनका हक नहीं दिलवा देते संघर्ष जारी रहेगा- रामकुमार वालिया13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, बहराइच और रामपुर के एसपी को पीएसी

Read More »

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में विजिलेंस टीम की छापेमारी से हड़कंप, बिजली चोरी पकड़ीमुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने हाथों से सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर वैष्णवी, कीर्ति और निझ्ररा रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि मदन

Read More »

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को लेकर भव्य पालकी मे विराजमान कर श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार

Read More »