दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का ट्रायल सफल, 22 फरवरी से संचालन

दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के तहत बेगमपुल से सराय काले खां तक ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। यह सफर महज 55 मिनट में पूरा हुआ। 22 फरवरी से इस सेक्शन पर नियमित संचालन शुरू होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रायल के दौरान ट्रेन मेरठ के बेगमपुल से दिल्ली के सराय काले खां पहुंची और फिर दोपहर 12 बजे सराय काले खां से रवाना होकर 55 मिनट में वापस बेगमपुल पहुंच गई। 22 फरवरी से दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का संचालन अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को पहली बार नमो रेल सराय काले खां से बेगमपुल तक चलाई जाएगी। इस विशेष ट्रायल में वरिष्ठ अधिकारी और मीडियाकर्मी भी शामिल होंगे। 22 फरवरी से इस पूरे सेक्शन पर आम यात्रियों के लिए संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरना

55 किलोमीटर हिस्सा पहले से चालू

दरअसल, दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के नमो कॉरिडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन तक करीब 55 किलोमीटर लंबा हिस्सा पहले ही चालू है। अब शेष सेक्शन को इससे जोड़ा जा रहा है। दिल्ली की ओर सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक करीब पांच किलोमीटर लंबा हिस्सा तैयार हो चुका है। मेरठ साउथ से मोदिपुरम तक भी तैयार ट्रैक मेरठ साउथ से मोदिपुरम तक 21 किलोमीटर का स्ट्रेच भी पूरा हो चुका है। इन दोनों हिस्सों को भी जल्द ही आवाजाही के लिए शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयार सेक्शन को चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, मुजफ्फरनगर भी तैयार

सफर होगा तेज और सुविधाजनक

दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के पूर्ण संचालन के बाद यात्रियों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा। दिल्ली से मेरठ की दूरी अब पहले की तुलना में काफी कम समय में तय की जा सकेगी।

Also Read This

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम पर अमित शाह की हुंकार

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने असम को घुसपैठियों से मुक्त बनाने की बात कही। बांग्लादेश सीमा से सटे कछार जिले के नथानपुर गांव से योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कांग्रेस पर सीमाएं खुली छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राज्य को घुसपैठ से मुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा से जुड़े 334 ब्लॉक का विकास किया जाएगा। सीमा सुरक्षा और विकास पर जोर ₹6,839 करोड़ के बजट वाली असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों

Read More »

हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी

हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। राज्य की सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाते हुए छोटी गाड़ियों के लिए शुल्क 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से पंजाब और अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। 30 प्रतिशत बढ़ा हिमाचल एंट्री टोल टैक्स सरकार के फैसले के अनुसार, छोटी गाड़ियों पर सीधे तौर पर लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नंगल से सटे बॉर्डर और अन्य प्रवेश द्वारों पर इसका सीधा असर दिखाई देगा। पर्यटकों के

Read More »

पश्चिम बंगाल एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

पश्चिम बंगाल एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम आदेश जारी किया। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बढ़ते विवाद के बीच अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया कि एसआईआर कार्य में लगाए गए सीजेएम को हटाकर पुराने जजों को तलाशा जाए। अदालत ने तार्किक विसंगति सूची में शामिल मतदाताओं के दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए न्यायिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का भी आदेश दिया। हाईकोर्ट को स्पष्ट निर्देशसुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को राहत दी जाए और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के काम में सहायता के लिए पूर्व न्यायाधीशों की

Read More »