अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई को चलेगा आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान

उप आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक में दिए कड़े निर्देश, गैंगस्टर जैसी कार्रवाई करने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री और तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए मुज़फ्फरनगर में आबकारी विभाग ने अपना विशेष प्रवर्तन अभियान और अधिक सख़्ती के साथ शुरू कर दिया है। जिले में लगातार मिल रही अवैध शराब की शिकायतों और बढ़ते जोखिमों को देखते हुए विभाग ने जमीन-स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए आज जिले के आबकारी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में नई रणनीति तय की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव (आबकारी) व आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता उप आबकारी आयुक्त, सहारनपुर प्रभार ने की। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षकगण, प्रधान आबकारी सिपाही और अन्य कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में अवैध मदिरा के खात्मे हेतु सख़्त एवं चरणबद्ध कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा हुई और निर्देश जारी किए गए।
उप आबकारी आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनपद में ऐसे स्थान जहाँ अवैध शराब के निष्कर्षण या निर्माण की संभावना अधिक रहती हैकृजैसे ईंट भट्टे, नदियों के कछार तथा दूर-दराज़ के क्षेत्रकृवहाँ नियमित और सघन छापेमारी की जाए। साथ ही, पकड़े गए अभियोगों में आबकारी अधिनियम की विद्यमान धाराओं के साथ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए, जिससे अपराधियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। जिन क्षेत्रों में मदिरा की दुकानों का संचालन अव्यवस्थित है या जिन क्षेत्रों को ‘असेवित घोषित किया गया है, वहाँ अवैध शराब निर्माण व बिक्री की संभावना अधिक रहती है। इसे देखते हुए अधिकारियों को सतर्क निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।
कच्ची शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त माफिया व तस्करों की पहचान की गई सूची पर विशेष ध्यान देते हुए उप आबकारी आयुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे व्यक्तियों पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, इन गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने को भी कहा गया, ताकि अवैध कारोबार की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। अवैध शराब के सेवन से होने वाले जोखिमों और जनहानि को देखते हुए आबकारी विभाग ने जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया है। इसके तहतकृअवैध शराब के अड्डों की सूचना देने और इसके सेवन से परहेज करने के लिए विभिन्न मंच के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिकतम लोग इससे जागरूक हो सकें। अवैध मदिरा के खिलाफ मुज़फ्फरनगर में चल रहे इस विशेष प्रवर्तन अभियान से प्रशासन का इरादा स्पष्ट है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापन

Also Read This

गोरखपुर पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्या पर पत्रकारों का आक्रोश

गोरखपुर। गोरखपुर पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्या मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब नाली में पाइप डालकर जल निकासी को लेकर हुए विवाद में पत्रकार अग्निवेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में पत्रकार जिला अस्पताल पहुंच गए। मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप मिली जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय अग्निवेश सिंह गोरखपुर के बांसगांव कस्बे के निवासी थे। शुक्रवार सुबह नाली में पाइप डालकर पानी निकासी को लेकर

Read More »

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, केजरीवाल को लेकर तीखा वार

नई दिल्ली। अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला उस समय तेज हो गया जब दिल्ली की अदालत से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राहत मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लंबा पोस्ट साझा कर भाजपा को ‘कपटजीवी’ और ‘विचारवंशी’ बताया। उन्होंने केजरीवाल को मिली राहत को सत्य की जीत करार देते हुए भाजपा पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। ‘सत्य की जीत’ और भाजपा पर विश्वासघात का आरोप अखिलेश यादव ने लिखा कि आज सत्य और न्याय दोनों केजरीवाल के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोप इतना बड़ा नहीं हो सकता जो सच को ढंक सके। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली की

Read More »

अवनीश अवस्थी सेवा विस्तार, यूपी विकास को नई रफ्तार

लखनऊ। अवनीश अवस्थी सेवा विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद जारी आदेश के अनुसार वह अब फरवरी 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। यह उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार मिला है। शासन का मानना है कि उनकी प्रशासनिक निरंतरता से विकास कार्यों की गति बनी रहेगी। चौथी बार मिला सेवा विस्तार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उनकी प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया

Read More »

दिल्ली आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने खारिज किए आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामला में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया किसी आपराधिक षड्यंत्र के पर्याप्त आधार नहीं मिले। फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए। हालांकि, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल को अभी कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट का क्या रहा तर्क? विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने 12 फरवरी को हुई सुनवाई के बाद आरोप तय करने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Read More »