स्विट्जरलैंड- नए साल के मौके पर एक स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ है। इस धमाके में कई लोगों की मौत की आशंका है। धमाके की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जांच एजेंसियों ने एहतियातन इलाके को सील कर दिया है। स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपात सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। धमाके की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका स्की रिजॉर्ट के लिए मशहूर शहर क्रांस मोंटाना में हुआ। क्रैंस-मोंटाना शहर स्विस आल्प्स के बीच में है। धमाका रिजॉर्ट के रेस्तरां में हुआ, जहां नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है और कई अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट वाली जगह को सील कर जांच की जा रही है।
सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट
तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी





