हरिद्वार में फर्जी आधार कार्ड का बड़ा खुलासा

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने के बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनीत निवासी ग्राम कासमाबाद थाना स्योहारा बिजनौर हाल पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सिडकुल में फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर छापा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरटेक के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

इसी क्रम में 22 फरवरी को सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिपलेश्वर मंदिर के पास स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक पुनीत कुमार को फर्जी आधार कार्ड और मार्कशीट तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि सिडकुल क्षेत्र में नौकरी करने आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को स्थानीय पते के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। वह आधार कार्ड में नाम, पता और उम्र में बदलाव कर प्रिंट निकालकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। इस तरह वह लोगों को फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मुहैया करा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से एक लैपटॉप, चार्जर, कलर प्रिंटर-स्कैनर, की-बोर्ड बरामद किया। इसके अलावा चार आधार कार्ड, जिनमें दो कूटरचित पाए गए, और नौ हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित छायाप्रतियां भी बरामद की गईं।

इसे भी पढ़ें:  RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% घटी, EMI होगी सस्ती

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराए और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है, ताकि किसी बड़े गिरोह का खुलासा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह NIA गिरफ्तारी: गलत इरादे वालों को नहीं बख्शेंगे

Also Read This

नाबालिग से कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों को भेजा जेल

भोपा। क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय किशोर को बहला फुसला डेयरी पर ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है।आरोपी युवक बीते एक साल से वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कुकर्म की घटना को अंजाम देते रहे है।पीड़ित के पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसे भी पढ़ें:  बेटियों की शादी के लिए जोड़े 12 लाख रुपये चोरी: मुजफ्फरनगर में शादी में गया था परिवार, घर से नकदी गायबभोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते सोमवार की

Read More »

3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

मुजफ्फरनगर में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने की जानकारी दी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा है कि जिन इलाकों में अधिकृत संस्था इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा पहले से पाइपलाइन का ढांचा तैयार किया जा चुका है या जहां घरों तक PNG सप्लाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां रहने वाले पात्र परिवारों को घरेलू PNG कनेक्शन लेना होगा। प्रशासन के मुताबिक, नोटिस जारी होने की तारीख से तीन महीने के भीतर संबंधित घरों को PNG कनेक्शन लेना होगा। तय समय निकलने के बाद ऐसे पते पर LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा है

Read More »

योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की 13 अप्रैल जनसभा को लेकर जनसंपर्क तेज: मुजफ्फरनगर कचहरी में कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को कचहरी परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क किया और उन्हें जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी में अधिवक्ता बंधुओं के बीच डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए कहा कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का मंच होगा। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय

Read More »

यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को राज्य में 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें कई अफसरों को कमिश्नरेट, जिला पुलिस और नक्सल प्रभावित इलाकों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक यह फेरबदल राज्य में फील्ड पोस्टिंग और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इस सूची में सबसे चर्चित पोस्टिंग्स में सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज कुमार रावत को एएसपी दक्षिणी संभल और आयुष विक्रम सिंह को एसपी सिटी बहराइच बनाया जाना शामिल है। इसके साथ ही कई 2022 बैच के अफसरों को भी अहम फील्ड जिम्मेदारियां मिली हैं। किन अफसरों को

Read More »

मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर छापा: जीवन दाता हॉस्पिटल सील, अपेक्स को कारण बताओ नोटिस

मुजफ्फरनगर में सीएमओ के निर्देश पर निजी अस्पतालों की जांच के दौरान अपंजीकृत जीवन दाता हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहीं अपेक्स हॉस्पिटल को बच्चों की भर्ती में मिली अनियमितताओं पर नोटिस जारी हुआ।

Read More »

खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर खतौली में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन शाखा और पीसनो पाड़ा मंदिर समिति के सान्निध्य में सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ का आयोजन किया गया।

Read More »