कोहरे में परिवार पर कहरः हरनाकी के किसान की हादसे में दर्दनाक मौत

घना कोहरा बना हादसे का कारण, गांव लौटते किसान को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, अस्पताल में दम तोड़ा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में कोहरे का कहर सामने आने लगा है। गुरूवार की सुबह जहां पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण सात वाहनों की टक्कर ने हलचल मचाई थी तो शुक्रवार की सुबह कोहरे ने एक परिवार पर कहर ढहा दिया। यह घने कोहरे से भरी सुबह एक परिवार के लिए मातम का कारण बन गई। चरथावल थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से एक किसान सड़क हादसे का शिकार हो गया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन घायल किसान को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान नेता ने मौके पर पहुंचकर अफसरों को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की गई।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हरनाकी निवासी किसान जयकुमार पुत्र बिजेंद्र शुक्रवार सुबह किसी कार्य से गांव लौट रहे थे। सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें जयकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल को गंभीर हालत में परिजन थानाभवन के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत जयकुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर भाकियू नेता विकास शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक की तलाश की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घना कोहरा रहने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर गश्त बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। भाकियू नेता की सूचना पर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से हादसे की जानकारी ली तथा मृतक किसान के शव का पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चरथावल थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काली नदी के पास अवैध प्लाटिंग पर एमडीए की बड़ी कार्रवाई

Also Read This

‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

प्रयागराज- पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केशव प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम

Read More »

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »