दहशत खत्मः गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत

रुड़की से कोर्ट में पेशी पर लाते समय जाम में फंसे वाहन पर बदमाशों ने की थी फायरिंग, विनय को लगी तीन गोलियां

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव खाईखड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की शनिवार को ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। विनय त्यागी पर रुड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट लक्सर में पेशी पर लाने के दौरान बुधवार को बदमाशों ने पुलिस अभिरक्षा में ही हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की थी। घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं थी और उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
रुड़की कारागार में बंद मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेशी पर ला रहे थे। लक्सर बाईपास पर फ्लाईओवर के मध्य जाम के कारण वाहन को रोकना पड़ा। इस जगह पर पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां बरसा दीं। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं। वह वाहन में ही लहुलूहान होकर गिर गया। अफरा तफरी में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया।
वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। चारों तरफ से नाकाबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह की ओर से लक्सर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। एम्स ऋषिकेश के पीआरओ शीलॉय मोहंती ने बताया कि त्यागी को एम्स में भर्ती कराया गया था, उसके सीने पर गोली लगी थीं। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। शनिवार को विनय त्यागी की मौत हो गई। विनय पुरकाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर 57 मुकदमे दर्ज थे।

इसे भी पढ़ें:  हैवान बना पति, पत्नी और ससुर को दी दर्दनाक मौत

29 साल पहले प्रेम-प्रसंग के विवाद में किया था जीजा-साले का कत्ल, पत्नी को दो बार बनाया ब्लॉक प्रमुख

मुजफ्फ्फरनगर। खाईखेड़ी गांव के गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 57 मुकदमे दर्ज थे। आरोपी का मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और देहरादून में प्रॉपर्टी के विवादित मामलों में सीधा दखल रहता था। विनय की हमेशा से ही सियासत के मैदान में उतरने की ख्वाहिश रही। इसी के कारण विनय ने अपनी पत्नी नीशू को भी दो बार पुरकाजी ब्लॉक से प्रमुख बनवाया। सहारनपुर की देवबंद सीट से खुद भी विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
विनय त्यागी के पिता मेरठ में नौकरी करते थे। वहीं पर विनय त्यागी की पढ़ाई भी हुई। अपराध की राह पकड़ी तो साल 1996 में खाईखेड़ी में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद संदीप उर्फ टोनी और उसके बहनोई गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी प्रदीप की हत्या में विनय का नाम आया था। इसके बाद मुजफ्फरनगर में छपार, पुरकाजी, नई मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ कई अपराधों में शामिल रहने के कारण मुकदमे दर्ज हुए। अक्तूबर माह में देहरादून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में डॉ. प्रमोद त्यागी ने अपनी गाड़ी से गहने, रुपये और अन्य सामान चोरी होने का मुकदमा इसी साल 14 सितंबर को दर्ज कराया था। पुलिस ने 13 अक्तूबर को विनय त्यागी और खाईखेड़ी निवासी भाकियू नेता हरिओम त्यागी को पकड़ लिया। हरिओम त्यागी को जमानत मिल चुकी है। जबकि विनय त्यागी पर अन्य मामलों में भी आरोप होने के कारण रिहाई नहीं मिल पाई थी। वह रुड़की जेल में बंद था। 30 अक्तूबर को विनय की जमानत अर्जी देहरादून में खारिज कर दी गई थी। छपार थाने में विनय त्यागी पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का केस भी सात साल पहले दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने वादी को नोटिस जारी कर दिया था, जिसकी सुनवाई 10 मार्च को होनी तय की गई, लेकिन अब विनय की मौत होने के कारण उसके खिलाफ चल रहे सभी मामले बंद किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »