युवाओं का कौशल निखारकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना सरकार का संकल्पः कपिल देव

प्रभारी मंत्री कपिल देव ने की हापुड़ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोर, जमीनी स्तर पर कार्यों की गति तेज करने पर बल

मुजफ्फरनगर। हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में विकास परियोजनाओं, विभागीय कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए गए और जमीनी स्तर पर कार्यों की गति तेज करने पर बल दिया गया।
प्रभारी जनपद हापुड़ में आयोजित जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न विकास योजनाओं, जनसरोकारों और विभागीय कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और जिन परियोजनाओं में शिथिलता पाई गई, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को धरातल पर उतारने हेतु विभागीय टीम को सक्रिय और संवेदनशील रहने की सलाह दी।
बैठक के दौरान जिले में चल रही कौशल विकास परियोजनाओं, रोजगार सृजन कार्यक्रमों और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है और इस दिशा में कार्य तेज गति से होना चाहिए। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हापुड़ नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक विजय पाल आढ़ती, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय रिपोर्ट प्रस्तुत की और समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के अंत में मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनहित प्रभावित न हो, इसके लिए योजनाओं की निगरानी, निरीक्षण और जनता से संवाद की प्रक्रिया को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने आने वाले दिनों में विकास कार्यों की प्रगति को और अधिक गति देने के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल गेट पर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग से पालिकाध्यक्ष खफा

Also Read This

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  कल बिजनौर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे मंत्री कपिल देव परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका

Read More »