गमगीन परिजनों ने छात्र उज्जवल की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की प्रवाहित

आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और परिवार की न्याय की मांग तेज, प्राचार्य व प्रबंधक की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज बुढ़ाना में फीस को लेकर प्राचार्य से उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा की अस्थियां गुरूवार को परिजनों ने हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर उसकी आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की।

मूल रूप से बागपत के भड़ाल गांव के रहने वाले उज्ज्वल राणा अपने परिवार के साथ कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान में रह रहे थे। उज्ज्वल ने कॉलेज में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 6 नवंबर को कॉलेज के बाहर वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि प्राचार्य प्रदीप कुमार ने फीस जमा न कराने के बहाने उनके बाल खींचे और उन्हें पीटा। उज्ज्वल ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों को बुलाकर भी उसका उत्पीड़न किया गया।

इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

8 नवंबर को छात्र कॉलेज पहुंचा और खुद को आग लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 9 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद 10 नवंबर को कॉलेज के गेट पर छात्रों और परिजनों ने भारी हंगामा किया और धरना दिया।
उज्ज्वल की बड़ी बहन सलोनी की तहरीर पर बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने एक सब-इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लाइन हाजिर कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने कॉलेज के पीटीआई संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। बागपत से सांसद राजुकुमार सांगवान ने मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलकात कर इस मुददे को उठाया और छात्र उज्जवल के परिवार से नौकरी, मुआवजा के साथ ही आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही कराये जाने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  ज्ञाना माजरा में मकान ढहने से परिवार बेघर, कई घरों को खतरा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सठेडी में पुल निर्माण साइट से तीन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सठेडी में पुल निर्माण साइट से तीन लाख की मशीन चोरीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाबइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के उद्योगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कपिल देव अग्रवाललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »