हाईवे पर हादसाः गर्भवती पत्नी को देखने अस्पताल जा रहे युवक की मौत

देर रात पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना, मां-बहन का हुआ बुरा हाल, परिवार में कोहराम, पिता और दो भाई दूसरे राज्य में करते हैं मजदूरी

मुजफ्फरनगर। बघरा सीएचसी पर भर्ती अपनी गर्भवती पत्नी को देखने जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर में टक्कर लगने से मौत हो गई। युवक की 10 माह पहले ही शादी हुई थी। पानीपतदृखटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाइओवर के नीचे बाइक और ट्रैक्टर की आमने सामने की टक्कर हुई। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के गांव अटाली निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र बिट्टू चिनाई की मजदूरी करता था। दस माह पहले उसकी शादी हरिद्वार निवासी वर्षा से हुई थी। रविवार देर रात अजय अपनी गर्भवती पत्नी वर्षा को देखने के लिए सीएचसी बघरा जा रहा था। जैसे ही वह पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाइओवर के नीचे पहुंचा तो सामने आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। अजय बाइकर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। अजय के पिता बिट्टू व दोनों छोटे भाई विजय और गुड्डू कर्नाटक में कोल्हू पर काम करते हैं। घर में अजय की पत्नी, उसकी मां बोबी और छोटी बहन रहती हैं। मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सुबह से ही थाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन पहुंच गए, उन्होंने कार्रवाई की मांग की। तितावी थानाध्यक्ष पवन चौधरी का कहना है कि चालक को कोई पता नहीं चल पाया है, पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
सीओ फुगाना ने बताया कि 28.12.2025 को अजय व दीपक निवासी गांव अटाली थानाक्षेत्र शाहपुर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, समय लगभग रात्रि 8 बजे थानाक्षेत्र तितावी स्थित तितावी पुल के पास अज्ञात वाहन द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गयी, जिससे मोटरसाइकिल सवार अजय व दीपक घायल हो गये। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, दौराने उपचार अजय की मृत्यु हो गयी है तथा दीपक को प्राथमिक उपचार के उपरान्त अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। मृतक के शव के पंचायतनामे की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान में सामान जब्त

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारीपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर

Read More »