मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

सिसौना कट के पास अनियंत्रित हुई कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, दो युवक गंभीर, एक को हायर सेंटर रेफर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर के मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रविवार को करीब तीन बजे पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिसौना कट के पास स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार मोड़ पर संतुलन खो बैठी और साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही छपार थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जेई पर पर ट्रांसफार्मर और पोल चोरी करने काआरोप, शिकायत में बड़ा दावा

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक युवक की हालत अत्यंत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी लोग हरियाणा से क्रेटा कार में सवार होकर आ रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो का इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  UGC मुद्दे पर भीम आर्मी का एलान, 9 फरवरी को देवबंद SDM कार्यालय पर धरना

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नवजात की मौत पर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »