देवबंद में गोकशों की शामत आई – दो को लगी गोली, चार दबोचे

देवबंद (सहारनपुर)– DIG अभिषेक सिंह और SSP आशीष तिवारी की “जीरो टॉलरेंस और नो मर्सी पॉलिसी” के तहत पुलिस अब सिर्फ चेतावनी नहीं, सीधे एक्शन मोड में आ गई है। इसका ताज़ा और चौंकाने वाला उदाहरण देवबंद थाना क्षेत्र में सामने आया है।

ग्राम मानकी में पुलिस मुठभेड़ – दो घायल, चार गिरफ्तार

शुक्रवार देर रात देवबंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार को सूचना मिली कि ग्राम मानकी में शमीम के घेर में गोकशी की वारदात चल रही है। सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां दबिश दी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मानव कल्याण मंच द्वारा “नर सेवा नारायण सेवा” के तहत छबील लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया

पुलिस को देखते ही दो शातिर गोकश – ताबिश और मोनू उर्फ शाहरूख ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। इसके अलावा शमीम और वसीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से बरामद हुआ भारी मात्रा में सबूत,  कटा हुआ मांस, गौवंश की खालें,  गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार,  दो अवैध तमंचे।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया।

“कानून से टकराएगा, वो या तो जेल जाएगा या अस्पताल” – इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र

इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने सख्त शब्दों में कहा, “गोकशी करने वालों के लिए अब सहारनपुर में कोई जगह नहीं बची। जो कानून से टकराएगा वो या तो सीधा जेल जाएगा या फिर अस्पताल में मिलेगा।”

DIG और SSP की ‘नो मर्सी पॉलिसी’ का साफ असर

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के इमलिया गांव में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 7 कुंतल मिलावटी पनीर नष्ट

इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब सहारनपुर में गोकशी करना तो दूर, उसके बारे में सोचना भी भारी पड़ सकता है। DIG अभिषेक सिंह और SSP आशीष तिवारी की सख्ती का असर अब गांव-गली तक दिखने लगा है।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  हजारों मुसलमानों ने अदा की ईद-उल-अजहा

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »