सहारनपुर: नवनियुक्त एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सहारनपुर। जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कार्यभार संभालते ही जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने देवबंद थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने की साफ-सफाई, हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय तथा अभिलेखों के रख-रखाव की गहनता से जांच की। उन्होंने थाने में रखे गए विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों की स्थिति का भी बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्था, शिथिलता और लापरवाही देखने को मिली, जिस पर एसएसपी आशीष तिवारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थानों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भव्य उल्लास के साथ हुआ आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का स्वागत

एसएसपी ने यह भी कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अभिलेखों में गड़बड़ी या जनता के साथ दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी आशीष तिवारी का यह निरीक्षण उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग में संभावित सख्त अनुशासन की शुरुआत माना जा रहा है। उनके सक्रिय और अनुशासनात्मक रुख से यह संकेत स्पष्ट हो गया है कि पुलिसिंग में लापरवाही अब महंगी पड़ेगी। पुलिस महकमे में एसएसपी की यह पहल पुलिसिंग की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद के इमलिया गांव में नकली पनीर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगेंफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगेंइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनायालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई

Read More »