रोजाना 1 सेब खाने से मिलंेगे जबरदस्त लाभ

प्रतिदिन सेब खाने से सेहत को गजब फायदे मिलते हैं। यह डाक्टर भी कहते हैं कि रोजाना सेब खाने से बीमारियां भी दूर होती है। अब सवाल उठता है कि रोजाना सेब खाने से क्या होता है। आप भी जानना चाहते हैं तो सेब खाने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं। अंग्रेजी में एक कहावत है कि रोजाना एक सेब खाने से डाक्टर से दूर रहते हैं। डाक्टर भी सेब खाने की सलाह जरुर देते हैं। सेब में विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हेल्दी रखता है और एनर्जेटिक बनाता है। आइए जानते हैं रोजाना 1 सेब खाने से क्या होता है।

पाचन में सुधार होता हैः जैसा कि सेब में खूब सारा फाइबर मौजूद होते हैं। सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को सुचारु रुप से चलाने में मदद मिलती है। सेब के खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हार्ट को स्वस्थ रखताः अगर आप 1 महीने तक लगातर रोज सेब खाते हैं तो यह दिल के लिए सबसे फायदेमंद होता है। सेब के सेवन से कोलेस्ट्राल का लेवल कंट्रोल में रहता है और यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।

वजन कम करने में सहायकः अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो आप सेब का सेवन जरुर करें। दरअसल, सेब में कैलोरी कम होती है और यह भूख को शांत करने में मदद करता है। फाइबर की उच्च मात्रा होने से यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करनाः सेब में विटामिन से होता है, जो शरीर के लिए काफी हेल्दी है। इसके साथ ही सेबस शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

ग्लोइंग स्किन होती हैः अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करें, तो सेब का सेवन जरुर करें। सेब में एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाएं रखता हैं। यह त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है और आपके चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइंस को दूर करता है।

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में लगभग 400 लोगों ने विभिन्न प्रकार के

Read More »