अरविंद मल्लप्पा का आगरा तबादला, कुशीनगर से उमेश मिश्र मुजफ्फरनगर तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमे मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारी भी शामिल है। मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला उनको सरकार की सौगात माना जा रहा है, क्योंकि उनको आगरा जैसे बड़े जिले की कमान मिली है। वहीं कुशीनगर में डीएम रहे उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर में तैनात किया गया है। वो अमरोहा और बिजनौर में भी तैनात रह चुके हैं।

कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अब आगरा के नए डीएम होंगे। शामली के डीएम रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं जबकि अरविंद कुमार चौहान शामली के नए डीएम होंगे, वह अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए तबादलों में बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मौत का नाटक-ब्यूटी पार्लर में मरने वाली दुल्हन सहेली संग जिंदा मिली

जौनपुर के जिलाधिकारी रविंद्र मंडेर को प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं। घनश्याम मीणा को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, वे अभी तक फिरोजाबाद में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। नवनीत चहल आजमगढ़, निधि गुप्ता को अमरोहा और दिनेश कुमार को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जानिए कैसे हैं मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी उमेश मिश्र

मुजफ्फरनगर। साल 2012 के पीसीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने सिविल सर्विस को ज्वाइन किया। 2018 में उनको आईएएस के रूप में प्रोन्नति मिली और उमेश चंद्र मिश्रा 2019 से लगातार जिलाधिकारी पद का दायित्व निभा रहे हैं। वो जिस भी जिले में रहे, वहां पर लम्बी पारी खेली है। अमरोहा और बिजनौर में ढाई साल की तैनाती में अनेक बड़े काम किये। कुशीनगर में एक साल का कार्यकाल पूर्ण किया और अब मुजफ्फरनगर में तैनाती मिली है। नवागत डीएम उमेश मिश्र ने बीए करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक व लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि ग्रहण की है। नवंबर 2018 में आईएएस में पदोन्नति हुई। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले है। आईएएस में प्रोन्नति मिलने के बाद शासन ने उनको विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर जिम्मेदारी दी। वो इस पद पर नवम्बर 2018 से फरवरी 2019 तक तैनात रहे। 15 फरवरी 2019 को उन्होंने अमरोहा के जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया। इसके बाद वो बिजनौर में डीएम बने और सितम्बर 2023 में उनको कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया। पीसीएस अधिकारी के रूप में उमेश चंद्र मिश्रा एडीएम सिटी लखनऊ, मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, एसडीएम बुलंदशहर और जनपद अमरोहा की तहसीलों में एसडीएम के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। बिजनौर में करीब ढाई साल के कार्यकाल में इन्होंने वर्षों से उपेक्षा का शिकार विदुर कुटी का सुंदरीकरण एवं विदुर कुटी के पास संस्कृत महाविद्यालय का प्रस्ताव एवं विदुर कुटी पर गंगा की धारा लाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  किसान नेता रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के वारंट जारी

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  KISAN PANCHAYAT-सीने पर गोली खाने को

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »