जयंत हमारे साथ आयेंगे तो विचार किया जायेगा- हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि आज का रालोद चरणसिंहवादियों और आधुनिकतावाद की विचारधारा का मिश्रण बना हुआ है। जयंत ने भाजपा के साथ जाना सही समझा तो वो चले गये। अब यदि भविष्य में जयंत चौधरी सपा के साथ फिर आना चाहेंगे तो इसके लिए हम विचार करने से पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि चरण सिंह ने भारतीय राजनीति में जो वटवृक्ष लगाया था, उससे दो शाखाएं निकली थी, एक अजित सिंह और दूसरे मुलायम सिंह, चरण सिंह ने मुलायम सिंह पर हमेशा ही ज्यादा विश्वास व्यक्त किया। ये शाखा सपा और रालोद बनकर राजनीतिक क्षेत्र में जमे हैं। जयंत आज भी सम्मानित नेता हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की शाखा ज्यादा बढ़ रही है। मुजफ्फरनगर के इस चुनाव में मेरी जीत के लिए चरण सिंह के वटवृक्ष की इन दोनों शाखाओं का सहयोग मुझे मिला है।

इसे भी पढ़ें:  बदायूं डबल मर्डर: 'कातिल' की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »