संसद भवन पहुंचने वाली पहली चेयरपर्सन बनीं मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 संकल्प को पूर्ण करने के लिए देश के नगरीय निकायों को बड़ी भूमिका निभाने को तैयार करने के उद्देश्य से हरियाणा में आयोजित किये गये देश के प्रथम राष्ट्रीय स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में देश के प्रमुख नगर निगमों के महापौर और नगरपालिका परिषद्ों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया, इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी शामिल रहीं। वो मुजफ्फरनगर की पहली चेयरपर्सन बनीं, जिनके द्वारा संसद भवन में आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग कर देश और दुनिया के प्रमुख शहरी निकायों के बेस्ट वर्किंग प्रेक्टिस को समझा और प्रशिक्षण पाया।

शहरी निकायों के कैपिसिटी बिल्डिंग पर मिला मार्गदर्शन

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा के समन्वय में गुरूग्राम के मानेसर स्थित आईसीएटी सेंटर में दो दिवस राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुक्रवार को इसका समापन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कैपेसिटी बिल्डिंग पर जोर दिया।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिधा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश एवं हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अलावा अन्य प्रमुख वक्ता भी शामिल रहे, जिन्होंने नगर निकायों को सशक्त, पारदर्शी व जनहितकारी बनाने के लिए अपने विचार साझा किए और नगर निकायों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका संबोधन हम सभी निकाय जनप्रतिनिधियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का शक्ति प्रदर्शन-हाईवे पर रहा किसानों का कब्जा

लोकसभा में माननीयों से सीखा शहरी विकास का ककहरा

सम्मेलन के समापन के उपरांत सभी निकाय अध्यक्षों को दिल्ली स्थित पार्लियामेंट हाउस का भ्रमण कराया गया। संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा का भ्रमण यादगार रहा। लोकसभा में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत एक विशेष शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई।

इसमें देशभर से प्रमुख नगर पालिका अध्यक्ष व नगर निगमों के महापौर उपस्थित रहे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि संसद में आयोजित इस विशेष बैठक का अनुभव खास रहा। यहां विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए नगर निकायों की भूमिका, चुनौतियाँ व भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए निकायों को अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, कांवड़ियों का घुटा दम

समर्पित नगर सेवा के माध्यम से करेंगे सशक्त भारत निर्माण

कहा कि उनके लिए यह अनुभव एक गौरव का विषय रहा, पहली बार मुजफ्फरनगर पालिका से कोई चेयरमैन संसद तक पहंुची है। यहां पर हमें देश और दुनिया के निकायों में नवाचार के माध्यम से हो रहे विकास और कार्यों से अपने शहर का स्वरूप बदलने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। इस सम्मेलन में सामने आई निकायों की बेस्ट प्रैक्टिस को हम यहां लागू करने का प्रयास करेंगे। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि केन्द्र सरकार ने शहरों के स्वरूप बदलने के लिए दुनिया के कुछ विशेष शहरों के निकायों की बेस्ट प्रैक्टिस को यहां लागू करने के लिए स्पेन के साथ एमओयू किया है और इसमें निकायोें के लिए एक अर्बन चैलेंज फंड शुरू किया गया है। हम प्रयास करेंगे कि इस फंड के लिए अपनी पालिका को क्वालीफाई करायें। हमारा प्रयास रहेगा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने के लिए समर्पित नगर सेवा के माध्यम से सशक्त भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पायें। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा में सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, पांच ‘मुस्लिम कांवड़िया’ पकड़े

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  ज़हरीला धुआं,

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ज़हरीला धुआं, दमघोंटू हवा-फैक्ट्रियों में जल रही

Read More »