MUZAFFARNAGAR-धरातल पर जल्द उतरेगा मंत्री कपिल देव का पहले गेस्ट हाउस का सपना

मुजफ्फरनगर। भाजपा की डबल इंजन की सरकारों के कार्यकाल के दौरान यूं तो जिले में अभूतपूर्व विकास हुआ है, लेकिन विकास के इस पथ पर अग्रसर जिला अब मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से सफलता का एक और आयाम स्थापित करने जा रहा है। कागजी खानापूर्ति के बाद अब मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल का मुजफ्फरनगर जिले को उसका पहला बड़ा और हाईवे वाला गेस्ट हाउस दिलाने का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। इसके लिए मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर पहले मुख्यमंत्री ने गेस्ट हाउस निर्माण की मंजूरी दी और अब 265 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग के मंत्री का आभार जताया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिल्ली देहरादून हाईवे के जौली बाईपास के करीब लोक निर्माण विभाग की भूमि पर गेस्ट हाउस निर्माण का प्रस्ताव सरकार को दिया था। इसके लिए सरकार ने प्रस्ताव मंजूर कर दिया था, अब इस गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए काउंट डाउन शुरू कर दिया गया है।

गुरूवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां पर गेस्ट हाउस निर्माण का नक्शा देखकर भव्य गेस्ट हाउस बनाने के लिए आवश्यक चर्चा की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली देहरादून हाईवे के नजदीक मुजफ्फरनगर जनपद में कोई भी ऐसा गेस्ट हाउस नहीं है, जहां पर वीआईपी के रूकने की व्यवस्था हो सके। जिले में जो गेस्ट हाउस हैं, भी वो काफी छोटे हैं, वहां पर कोई वीआईपी प्रोग्राम या मीटिंग आदि नहीं की जा सकती है, लेकिन उनको खुशी है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके प्रस्ताव पर मुजफ्फरनगर को हाईवे के नजदीक अपना पहला गेस्ट हाउस देने का काम किया है। दिल्ली देहरादून हाईवे पर मखियाली बाईपास पर लोक निर्माण विभाग की खाली जमीन को इसके लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इस गेस्ट हाउस में 4 बेडरूम सुइट के साथ ड्राइंग रूम, पार्किंग पार्क और 500 आदमियों के करीब ओपन मीटिंग हाल भी बनेगा। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद का भी आभर व्यक्त किया है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खण्ड इस गेस्ट हाउस का निर्माण करेगा। राष्टÑीय राजमार्ग के पुराने बाईपास पर विभाग की अनुपयोगी भूमि इसके लिए स्वीकृत की गयी है। इसकी लागत दो करोड़ 65 लाख 02 हजार रुपये तय गई है। पूरा बजट राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। शीघ्र ही इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली हरिद्वार राष्टÑीय राजमार्ग के कीरब इसका निर्माण होने से यहां पर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शकुतीर्थ वाले मार्ग पर स्थित होने के कारण वहां आने जाने वाले जनप्रतिनिधियों को विश्राम करने एवं बैठक आदि आयोजनों के लिए सुविधा विकसित होगी। 

इसे भी पढ़ें:  बेबसी...बेटी का लगन नहीं भिजवा पाया जल निगम का ठेकेदार

Also Read This

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, होटल-रेस्टोरेंट को राहत

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण देश में गैस संकट के बीच सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब होटल-रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल उपभोक्ताओं को कुल मांग का 20 प्रतिशत तक गैस सिलेंडर सप्लाई देने का प्रावधान किया गया है। सरकार के इस फैसले से उन होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी के कारण कारोबार चलाने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे।  देशभर में गैस की किल्लत की मुख्य वजह ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को माना जा रहा है। इस संघर्ष के कारण तेल और गैस की

Read More »

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  संसद भवन पहुंचने वाली पहली चेयरपर्सन बनीं मीनाक्षी स्वरूपतरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक और झांसी रानी चौक

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  सिंघम अगेन-अजय और दीपिका के साथ दिखेंगे मुजफ्फरनगर के हेमंत जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां उप

Read More »