स्वच्छता के पैमाने पर निखरा मुजफ्फरनगर शहर, देश में 36वां स्थान

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2024 को लेकर देश के शहरों में सफाई और अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था के आधार पर हुए स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आज नगर निकायों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की जनहितैषी निर्णयों के आधार पर जनता के लिए शुरू की गई सेवाओं के आधार पर मुजफ्फरनगर शहर ने बड़ी उपलब्ध हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण में मुजफ्फरनगर शहर ने भारत के स्वच्छ शहरों में 36वां स्थान हासिल किया है, जबकि राज्य स्तर पर 46वीं रैंक प्राप्त कर विकास के पैमाने पर अपनी चमक बिखेरी है।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस उपलब्धि को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह पालिका बोर्ड और पालिका के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के परिश्रम एवं जनता के सहयोग का परिणाम है। 29 मार्च को दिल्ली से आयी भारत सरकार की सात सदस्य टीम ने विभिन्न बिन्दुओं पर स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की। टीम ने शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है, वहीं स्थानीय लोगों से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के संबंध में फीडबैक ली है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड गई थी। नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 264वां स्थान और राज्य स्तर पर 56वां मिला था। इस बार मुजफ्फरनगर नगर पालिका की अच्छी रैंकिंग की संभावना जताई जा रही थी और उसी के अनुसार परिणाम भी सामने आये हैं।

इसे भी पढ़ें:  जयंत हमारे साथ आयेंगे तो विचार किया जायेगा- हरेन्द्र मलिक

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इसे पालिका बोर्ड, पालिका के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही नगर की जनता और समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग और परिश्रम का परिणाम बताया और सभी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को यूपी में नम्बर वन बनाने का प्रयास किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  आगरा के व्यापारी से साइबर ठगी में मुजफ्फरनगर के दो सगे भाई गिरफ्तार

भारत सरकार से आयी टीम ने 29 मार्च को स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया था। टीम ने शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था को अच्छी तरह से देखा है। डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी ली है। वॉल पेटिंग, एमआरएफ सेंटर, कम्पनी बाग, एसटीपी प्लांट, ओडीएफ आदि का निरीक्षण करते हुए टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। टीम के द्वारा शासन स्तर पर दी गई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट

छह साल में स्वच्छता सर्वेक्षण में कुछ ऐसा रहा मुजफ्फरनगर नगर पालिका का रैंकिंग प्रदर्शन

वर्ष 2019 में को राष्ट्रीय स्तर पर 371वां स्थान और राज्य स्तर पर 98वां मिला था।

वर्ष 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर 214वां स्थान, प्रदेश में 33वां स्थान मिला था

वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर नगर पालिका को 344वां स्थान मिला, प्रदेश में 56वां स्थान मिला

वर्ष 2022 के राष्ट्रीय स्तर पर 237वां और राज्य स्तर में 45वां स्थान मिला

वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 264वां स्थान, राज्य स्तर पर 56वां स्थान मिला

वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर 36वां स्थान, राज्य स्तर पर 46वां स्थान मिला

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  देश में 12 जगहों पर छापेमारी,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »