YOGI MANTRIMANDAL-मुजफ्फरनगर को एक और मंत्री मिलना तय

मुजफ्फरनगर। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रालोद को अब वादे के अनुसार सत्ता की सीढ़ियां चढ़ाने का समय आ चुका है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पहले यूपी में योगी मंत्रीमंडल के विस्तार होना तय है। इसके लिए आज सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन के बीच हुई मुलाकात के साथ ही काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इसमें भाजपा के साथ आने वाले दलों से कई लोगों को मंत्रीमंडल में स्थान मिलने जा रहा है। सबसे ज्यादा नजर रालोद पर है। माना जा रहा है कि इस मंत्रीमंडल विस्तार के साथ ही मुजफ्फरनगर जिले को एक ओर मंत्री मिलना तय हो चुका है। भाजपा से हुई डील पर काम हुआ तो रालोद कोटे से दो मंत्री बनेंगे, यह न भी हुआ तो भी मुजफ्फरनगर के हिस्से में नया मंत्री आना तय है।

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होने की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। जहां दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। माना यह जा रहा है कि एनडीए के घटक दलों से मंत्री बनाने के फार्मूले पर एक दल एक मंत्री ही बनाया जायेगा। हालांकि रालोद और भाजपा के बीच गठबंधन पर हुई डील में यूपी सरकार में दो मंत्री, केन्द्र सरकार में एक मंत्री, दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट तय की गयी है। यदि भाजपा ने वादा निभाया तो रालोद कोटे से दो मंत्री यूपी में बनाये जा सकते हैं, ऐसा हुआ तो एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री बनेगा।

अभी यही चर्चा है कि यूपी के मंत्रिमंडल में रालोद के एक विधायक को शामिल किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि रालोद अध्यक्ष चैधरी जयंत सिंह मुस्लिम और गुर्जर चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी में हैं, तो राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस मंत्रीमंडल विस्तार के सहारे जयंत जाट-मुस्लिम के परम्परागत राजनीतिक गठजोड़ को भी साधने का प्रयास करेंगे। ऐसे में मुजफ्फरनगर और शामली की लाटरी लग सकती है। इस मंत्रीमंडल विस्तार में इतना तो तय माना जा रहा है कि मुजफ्फरनगर को एक नया मंत्री मिल सकता है। यहां बुढ़ाना सीट से विधायक राजपाल बालियान को मंत्री बनाने की पूरी पूरी संभावना है, इनके साथ मुस्लिम, गुर्जर और दलित जो भी समीकरण फिट बैठेगा, उसी के अनुसार जयंत चौधरी निर्णय लेंगे।

नतीजा जो भी हो, लेकिन इतना तो शत प्रतिशत तय हो चुका है कि मुजफ्फरनगर जिले को एक ओर नया मंत्री मिलने जा रहा है। पहले ही भाजपा से नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल राज्य सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री हैं तो वहीं यहां से सांसद डाॅ. संजीव बालियान केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री हैं। रालोद को दो मंत्री मिले तो मुजफ्फरनगर को एक कैबिनेट मंत्री मिल सकता है, वरना तो एक राज्यमंत्री पक्का है। माना जा रहा है कि रालोद की पसंद में जाट समाज को योगी मंत्रीमंडल में भागीदारी दिलाने की है, इसके साथ ही मुस्लिम, गुर्जर या दलित वर्ग से दूसरा मंत्री आ सकता है। ऐसे में बुढ़ाना सीट से विधायक राजपाल बालियान के मंत्री बनने की बात पक्के तौर पर कही जा रही है। रालोद के एक विधायक का कहना है कि जयंत चौधरी आज शाम तक निर्णय लेंगे। विधायक राजपाल बालियान पहली पसंद हैं, उनके साथ अशरफ अली का नाम भी चल रहा है। लेकिन अंतिम निर्णय क्या होगा यह किसी को पता नहीं है। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक का कहना है कि गठबंधन पर बनी बात के अनुसार रालोद कोटे से यूपी में दो ही मंत्री बनने जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष ने इसके संकेत भी दिये हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है। रात तक स्थिति क्लीयर हो जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  'मैं ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?'... अनुराग कश्यप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-11 माह से निलम्बित लिपिक मनोज

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ‘मैं ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?’… अनुराग कश्यपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति घटाने से टिकैत नाराजइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गंगोत्री हाईवे के पास हादसा… यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, दो की मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »