मुजफ्फरनगर के युवक ने हल्द्वानी से कराया दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

मुजफ्फरनगर। दो किशोरियों के अपहरण का एक सनसनीखेज मामला मुजफ्फरनगर से जुड़ा है। यहां के निवासी एक युवक ने उत्तराखंड से अपने एक नाबालिग दोस्त और उसके परिजनों के सहारे दो किशोरियों का अपहरण करा लिया। दोनों किशोरियों को मुंबई ले जाकर शादी करने की योजना था, लेकिन उत्तराखंड पुलिस के अथक प्रयासों के कारण शातिर अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाये। पुलिस ने तीन राज्यों के आठ शहरों तक 500 किलोमीटर सफर करने वाले इन शातिरों का पीछा अंत तक नहीं छोड़ा और पांचवें दिन मंसूरपुर रेलवे स्टेशन से दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद करने के साथ ही नाबालिग और उसके दोस्त को भी दबोच लिया। इसके साथ ही इनके मददगार किशोर के बहनाई, मामा और बहन को भी गिरफ्तार किया गया। इस पूरे अपहरणकांड का मास्टरमाइंड किशोर का मामा निकला, जबकि नाबालिग का दोस्त एक किशोरी का प्रेमी था, जिससे वो शादी करना चाहता था। दोनों लड़कियां दूसरे समुदाय की होने के कारण ये अपहरण कांड ऐसा रहा, जिसने दिल्ली को भी हिलाकर रख दिया और गृह मंत्रालय पुलिस कार्यवाही की हर पल की मॉनीटरिंग करता रहा। यही कारण रहा कि उत्तराखंड पुलिस हल्द्वानी से यूपी और दिल्ली तक दौड़ती रही और जब पुलिस ने केस खोला तो टीम पर इनामों की पूरी बरसात होने लगी।

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी के बनभूलपुरा से लापता दो नाबालिग छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस ने मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने उनके साथ दूसरे समुदाय के उस किशोर को भी पकड़ा, जो अपने दोस्त के कहने पर उनको बहला फुसलाकर लेकर फरार हुआ था। इसके साथ ही इनसे पूछताछ में कुछ मददगारों के नाम सामने आने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि दोनों छात्राएं किशोर और एक अन्य लड़के के साथ मुंबई भागने की फिराक में थीं। इनका इन दोनों लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाली दोनों छात्राएं एक ही घर में रहती थीं और इनमें से एक छात्रा किराएदार थी। 16 साल का नाबालिग लड़का भी इन दोनों के घर के पास ही रहता था। 20 जून की शाम को करीब सात बजे वह इन दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयशा बनी कोमल ने मियां वसीम पर लगाया रेप का आरोप

तीन साल पहले शुरू हुआ था प्रेम, मुंबई थी मंजिल

अपहरण की ये कहानी पूरी तरह से फिल्मी है। जो करीब तीन साल पहले एक नैन मटक्का वाले प्रेम प्रसंग से शुरू होती है। दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिखेडा के गांव बिहारी के रहने वाले अमीर हसन का पुत्र आमिल राज मिस्त्री है और वो टाइल्स एवं पत्थर लगाने का कार्य करता है। करीब तीन साल पहले वो हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में रहकर कार्य कर रहा था। इसी बीच आमिल की वहां किराये पर रह रहे परिवार की नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती हो गई। दोनों साथ घूमने फिरने लगे। आमिल को लड़की बहुत पसंद थी और वो उससे शादी करना चाहता था। आमिल की दोस्ती वहीं पर रहने वाले नाबालिग लड़के के साथ भी हो गई थी। वो किशोर भी आमिल की प्रेमिका के मकान मालिक की नाबालिग लड़की से दोस्ती रखता था और शादी करना चाहता था। इसके बाद ही आमिल ने एक ऐसी कहानी रची जिसने उत्तराखंड पुलिस को तीन राज्यों तक दौड़ लगाने को विवश कर दिया। आमिल ने लड़कियों को भगाने का प्लान बनाया और नाबालिग दोस्त के सहारे दोनों किशोरियों को 20 जून की शाम वहां से फरार करा लिया। आमिल के साथ इस मामले में नाबालिग लड़के का मामा मास्टरमाइंड निकला। वो अपने भांजे को शादी करने, उसे घर से भगाने की राय दे रहा था। बनभूलपुरा निवासी अब्दुल शमी उर्फ भोला अपने भांजे को दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने की राय दे रहा था।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वतकांड-मंत्री कपिल देव की नाराजगी पर सीटीओ हिमांशु सस्पेंड

मास्टरमाइंड मामा दो साल पहले कर चुका है लव मैरिज

अब्दुल समी वर्ष 2022 में दूसरे समुदाय की लड़की से शादी कर चुका है। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने इसे पकड़ा था। उस समय जिस लड़की से अब्दुल समी ने शादी की थी, वह नाबालिग थी। इस कारण पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया था। बाद में जेल से छूटने और लड़की के बालिग होने पर अब्दुल समी ने उससे शादी कर ली। इस मामले में अभ्यस्त होने के कारण वो पुलिस को चकमा देने में अपने भांजे की पूरी मदद करता रहा। तीनों नाबालिग और आमिल मुबंई भागना चाहते थे। मुंबई भागने के बाद ये वहीं शादी करना चाहते थे। आमिल ने तीनों से दिल्ली रेलवे स्टेशन में मिलने के लिए कहा था। दिल्ली से मुबंई के लिए ट्रेन पकड़ने का प्लान तय था। हल्द्वानी से किशोर दोनों छात्राओं को लेकर बदायंू पहुंचा, जो करीब 150 किलोमीटर है, यहां पर पुलिस को इनके लोकेशन की खबर मिल चुकी थी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती वो यहां से निकल गये थे। बदांयू के मृदाटोला में नाबालिग की बहन निशा उर्फ नूरीन पत्नी उजैर उर्फ आसिफ के साथ रहती है, पुलिस वहां पहुंची तो तीना नााबलिग बदायूं से दिल्ली के लिए निकल चुके थे। निशा पुलिस को चकमा देती रही और खबर मिलने पर मामा शमी ने उनको सतर्क कर दिया था। दिल्ली से नाबालिक लड़का दोनों छात्राओं को लेकर मंसूरपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा, इससे पहले यहां पर उत्तराखंड पुलिस पहुंच चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक अशरफ के किले में दफन हैं 1444 सनातनी पूर्वज, रानियों ने किया था जल जौहर

पांच दिन, तीन राज्य, आठ शहर और 500 किलोमीटर का सफर

पांच दिन तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में करीब आठ शहरों की खाक छानने के बाद हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम ने दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वो अपने परिजनों की पिटाई से दुखी होकर ही घर से भागी थी। उसने पुलिस ने उसको घर वापस नहीं भेजने की गुहार भी की। वहीं पुलिस ने इस मामले में नाबालिग लड़कों को बाल गृह भेज दिया तो छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द करने के साथ ही सारे मामले में मददगार रहे आरोपियों आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर, निशा उर्फ नूरीन पत्नी उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान बदायूं, उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला और अब्दुल शमी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी लाइन नंबर 17 राजपुरा, थाना बनभूलपुरा को जेल भेज दिया है। छात्राएं दूसरे समुदाय की होने के कारण गृह मंत्रालय ने पूरी कार्यवाही की मॉनीटरिंग की। खुलासे के बाद पुलिस टीम पर इनाम की बौछार होने लगी। उत्तराखंड के डीजीपी ने टीम को 20,000, डीआईजी ने 5,000 और एसएसपी ने 2,500 रुपये इनाम की घोषणा की। इस खुलासे में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने खूब सूझबूझ से काम लिया और सीसीटीवी कैमरों तथा सर्विलांस की मदद से टीम छात्राओं को बरामद करने में सफल रही। यदि पुलिस टीम मंसूरपुर स्टेशन पर भी चूक जाती तो छात्राओं तक पहंुचना मुश्किल हो जाता।  

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक अशरफ के किले में दफन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया अध्यात्म-योग का संदेशफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  अमानवीय-सामने थी जवान बेटे की लाश, रिश्वत मांग रहे थे कर्मचारीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पौड़ी में रेव पार्टी करते मुजफ्फरनगर के 28 उर्वरक व्यापारी गिरफ्तारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »