MUZAFFARNAGAR-आयशा बनी कोमल ने मियां वसीम पर लगाया रेप का आरोप

मुजफ्फरनगर। अपने पति की मौत के बाद अपने बच्चों का पालन पोषण करने के संकट से घिरी महिला का सम्पर्क गैर सम्प्रदाय के युवक से हुआ, प्रेम हुआ और शादी का वादा किया गया। इसी वादे के भरोसे महिला ने अपना धर्म छोड़ा, परिवार छोड़ा और बच्चों का भी धर्मपरिवर्तन करा दिया। अपने दो मकान बेचकर भी रकम युवक को सौंप दी, लेकिन अब महिला ने अपने उसी गैर सम्प्रदाय वाले प्रेमी पति पर बलात्कार करने, रकम हड़पने और शोषण करने के साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाये हैं। मारपीट कर महिला व उसके बच्चों को घर से निकाल दिया गया। थाने पहुंची महिला की पुलिस ने नहीं सुनी तो वो अपने बेटा और बेटी को लेकर एसएसपी से मिली और कार्यवाही की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहराम

पुरकाजी की निवासी कोमल उर्फ आयशा सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंची। उसके साथ उसका बेटा आर्यन और बेटी कुमकुम उर्फ आलिया भी थी। महिला ने एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आयशा उर्फ कोमल ने बताया कि उसके पति की मौत 29 अक्टूबर 2014 को हो गई थी। पति से उसको दो बच्चे बेटी कुमकुम और बेटा आर्यन हुए थे। पति की मौत हो जाने के बाद उसका सम्पर्क वसीम अहमद पुत्र खलील निवासी काजीयान मौहल्ला पुरकाजी से हुआ। शादी का झांसा देकर वसीम ने कोमल का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया और इसके बाद उसकी मर्जी ेके खिलाफ शारीरिक सम्बंध बनाते हुए लगातार बलात्कार किया। उसकी पुत्री का भी धर्मपरिवर्तन कर आलिया नाम रख दिया गया।

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका डराया गया। उसके दो मकान साकेत कालोनी और ग्राम रूकनपुर में थे, जो 24 लाख रुपये में बेचकर रकम भी वसीम ने हड़प कर ली। आरोप है कि वसीम आयशा बनी कोमल से वैश्यावृत्ति कराने का दबाव देता रहता था। मना करने पर मारपीट की जाती थी। महिला का कहना है कि वसीम के साथ ही उसके जेठ नसीम, सलीम, शमीम और मुन्तजिर ने भी उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर इनकी पत्नियों नूर फातिका, दिलशाना और शहनाज उसके साथ मारपीट करती और बच्चों की हत्या की धमकी दी जाती थी। 27 नवम्ब्र को रात में काजियान पुरकाजी स्थित मकान में सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और बच्चों सहित बाहर निकाल दिया। वो शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। महिला ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पौड़ी में रेव पार्टी करते मुजफ्फरनगर के 28 उर्वरक व्यापारी गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- भाजपा नेता गौरव स्वरूप के यहां जीएसटी का छापावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद

Read More »