उर्दू तरक्की के लिए सीएम योगी का प्यार देखकर चौंके लोग

मुजफ्फरनगर। बुधवार को जिला कचहरी का वातावरण चुनावी गरमाहट से परिपूर्ण नजर आया। यहां पर एक तरफ जहां खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत प्रदान करने का काम किया तो शीतलहर पर हावी होती इस तपिश को बार संघ के चुनाव ने और गरम करने का काम किया। इसी बीच यहां आते जाते लोगों की निगाह जब डीएम दफ्तर के पास एक दिवार पर लगाये गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक होर्डिंग पर पड़ी तो उनके पैर अनायास ही ठिठकने को विवश हो गये और होर्डिंग पर प्रयोग की गई भाषा का ज्ञान न रखने वाले लोग भी इसको निहारने के लिए विवश नजर आये। यहां पर लोगों को इस सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो और उसके उर्दू भाषा में लिखे गये संदेश को लेकर चौंक गये और अचम्भा व्यक्त करते हुए कई लोगों ने कहा कि यूपी में उर्दू बाजार का नाम बदलकर हिन्दी के नाम पर नई पहचान दिलाने वाले सीएम योगी को कब से उर्दू भाषा से प्रेम हो गया। यहां तक की जब लोगों ने इस होर्डिंग पर सीएम योगी की उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश के सदर के रूप में नई पहचान के रूप में जानकारी मिली तो वो अचम्भित नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  जलालाबाद किला विवादः विधायकों को साथ लेकर सीएम योगी से मिले अशरफ अली

दरअसल, उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार की सियासत हावी है और पूर्व में जिस प्रकार से प्रदेश के मुखिया के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने गैर हिंदू प्रतीकों के आधार पर रखे गये नामों को बदलने की राजनीतिक गतिविधियों को जोर शोर से चलाया, उसी को लेकर उनकी छवि हमेशा ही एक मुस्लिम विरोधी के तौर पर पेश की जाती रही है, जबकि प्रदेश में सीएम योगी ने सबका साथ और सबका विकास को चरितार्थ करते हुए सभी के कल्याण के लिए काम करके दिखाया है। सरकारी योजनाओं में मुस्लिम पात्रों की संख्या इस बात का प्रमाण भी बनती रही है, इसके बावजूद सार्वजनिक तौर पर यूपी में मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ को अल्पसंख्यक मुस्लिमों के हितों को लेकर जोरदार ढंग से बात करते हुए कम ही देखा गया है। यहां तक की उनके लिए चलाई जा रही विशेष योजनाओं का प्रचार प्रसार भी कम ही होता रहा है, यही कारण है कि बुधवार को लोगों के बीच उर्दू की तरक्की के लिए योगी सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए लगाया गया एक छोटा सा होर्डिंग ही बड़ी चर्चाओं का विषय बन गया।

डीएम दफ्तर के पास जिला बार संघ के चुनाव की मतगणना होने के कारण बुधवार को भारी भीड़ का आलम बना हुआ था। एकाएक यहां पर मीडिया कर्मियों के द्वारा दीवार पर लगाये गये एक सरकारी होर्डिंग के फोटो खींचे जाने लगे तो लोगों के बीच यह होर्डिंग अचानक ही एक बड़ा आकर्षण बन गया। यह होर्डिंग उर्दू भाषा में था और सीएम योगी के फोटो के साथ लगाया गया था। इसका शीर्षक था, सूबे में उर्दू तरक्की की राह पर गमजन है। इसके सहारे उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की स्कीमें सार्वजनिक की गई थी। इस होर्डिंग के सहारे उर्दू पाठ्य पुस्तकों और संदर्भ पुस्तकों का प्रकाशन, अनुवाद और मुद्रण। शोध कार्य, महोत्सव, सेमिनार, संगोष्ठियां, मुशायरे एवं राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण आयोजन। योग्य एवं मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना। सिविल सर्विसेज एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कक्षाएं संचालित करना। साहित्यिक हस्तियों को सम्मानित करना, पुरस्कार, सम्मान आदि उर्दू तरक्की सम्बंधी 15 योजनाओं का उल्लेख किया गया था। इस होर्डिंग को लेकर लोगों में आकर्षण बना तो यहां पर लोग ठहरकर उर्दू भाषा का ज्ञान नहीं होने के बावजूद भी इसको निहारते और चर्चा के दौरान सीएम योगी के उर्दू भाषी होर्डिंग पर फोटो को लेकर एक तौर से अचम्भा व्यक्त करते रहे। यहां से गुजर रहे युवक सुशील कुमार ने अपने साथी के साथ इसको देखा और ठहर गया। सुशील का कहना था कि योगी जी का उर्दू में होर्डिंग पहली बार देखा है। अधिवक्ता विशाल सिंह ने भी इस पर अचम्भा व्यक्त करते हुए कहा कि उर्दू बाजार का नाम बदल देने वाले सीएम योगी उर्दू तरक्की की बात कैसे कर रहे हैं। इसी प्रकार मीडिया कर्मियों को भी यह होर्डिंग एक बड़ी खबर जैसा लगा और फिर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर इस होर्डिंग की तस्वीर और वीडियो वायरल होने लगी।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख का इनामी विक्की गिरफ्तार, पांच लोगों की हत्या कर हुआ था फरार

इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि सीएम योगी आदित्यनाथ के उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश के सदर ;अध्यक्षद्ध होने की जानकारी लोगों को मिली। क्योंकि 1972 में गठित उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर सीएम योगी तक 20 अध्यक्ष बनाये गये। इनमें 1972 में आनंद नारायण, 1999 में नेपाल सिंह और अब योगी आदित्यनाथ को छोड़कर सभी मुस्लिम समाज से रहे हैं। 2014 में सपा सरकार में शायर नवाज देवबंदी सदर रहे। इसके बाद योगी सरकार में पदमश्री आसिफा जमां और चौधरी कैफ उल वारा तथा अब योगी आदित्यनाथ सदर हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंद होंगे शहर के सभी कूड़ा डलावघर

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंद होंगे शहर के सभी कूड़ा

Read More »