गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली बाल प्रतिभाओं को खोजने के साथ ही उनको प्रतिभा प्रदर्शन का एक अच्छा अवसर प्रदान करने के लिए गांव नगला बुजुर्ग में साइंस पार्क का निर्माण होने जा रहा है, इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने कार्यवाही को तेज कर दिया है। मंगलवार को अफसरों के एक दल ने गांव का भ्रमण करते हुए इसके लिए भूमि की संभावनाओं को तलाश किया। इस दौरान ग्रामीणों में भी एक कौतूहल बना नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील जानसठ क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला बुजुर्ग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा साइंस पार्क एवं नक्षत्रशाला निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके पीछे यही उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों में विज्ञान के प्रति एक सोच को पैदा करने के साथ ही वैज्ञानिक सोच वाले बाल प्रतिभाओं को अपना प्रदर्शन बेहतर करने का अवसर मिले और उनकी खोज भी आसानी से की जा सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभागीय स्तर पर नामित अधिकारियों की टीम द्वारा साइंस पार्क एवं नक्षत्रशाला के लिए प्रस्तावित भूमि का गांव नगला बुजुर्ग पहुंचकर मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरूची बढाने के उद्देश्य से ही गांव में यह साइंस पार्क एवं नक्षत्रशाला बनवाई जा रही है। इसके लिए आवश्यक भूमि की तलाश के लिए यह स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इस दौरान मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के अलावा उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह, तहसीलदार जानसठ सतीश चंद्र बघेल, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति घटाने से टिकैत नाराज

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नेचर बाजार में आग

Read More »