धमाकों से दहला गाजियाबाद, सिलिंडर भरे ट्रक में भीषण आग, कई वाहन जले

गाजियाबाद- थाना टीला मोड़ इलाके में स्थित भोपुरा के पास दिल्ली मोहननगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे गैस लीकेज की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में बड़ी संख्या में भरे गैस सिलिंडर थे। देखते ही देखते धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। गैस सिलिंडर में एक के बाद एक हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। ट्रक में हुए गैस सिलिंडर में धमाकों के बाद मौके से कई सौ मीटर दूर डिफेंस कॉलोनी में फटे हुए सिलिंडर के टुकड़े मिले हैं। जिससे लोग बाल-बाल बच गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग की चपेट में दो घर और कई वाहन आ गए हैं, जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके में स्थित भोपुरा के पास दिल्ली मोहननगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे गैस लीकेज की वजह से आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक मौके से भाग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सिलिंडरों में लगी आग, आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों, दो मकान और तीन-चार दुकानों में आग फैला चुकी थी। भोपुरा तिराहा इलाके में शनिवार सुबह हड़कंप मच गया जब पेट्रोल पंप के पास खड़े गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग इतनी विकराल हो गई कि जलते हुए सिलिंडर आसपास की दुकानों, मकानों और उनके पास खड़े वाहनों पर जाकर गिरने लगे। स्थानीय लोगों ने देखा तो चीख-पुकार और अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से भागने लगे, गैस सिलिंडर में एक के बाद एक हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। सूचना मिलते ही सीएफओ राहुल पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। तब तक तीन-चार दुकान, दो मकान, दो कार और करीब पांच दो पहिया वाहन जल चुके थे। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं फैली। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि ट्रक में भारत गैस एजेंसी के सिलिंडर भरे हुए थे। शुरुआती जांच में गैस लीकेज की बात सामने आई है। ट्रक चालक मौके से भाग गया था, पुलिस उसकी तलाश में है। बताया कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  जानिए! क्या है चन्द्र ग्रहण का समय? कब से लगेगा सूतक काल?

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, एक झटके में 15 आईएएस के तबादलेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खूनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सांसद बनाकर संजीव को तीसरी बार दिल्ली भेजो, लखनऊ

Read More »