आज देश में संस्कृति को बचाने वाली सरकारः सतीश महाना

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को तीर्थनगरी शुकतीर्थ के हनुमंतधाम में आयोजित संत समागम में शामिल होकर कहा कि आज देश और प्रदेश में संस्कृति और धर्म को बचाने वाली संवेदनशील सरकारें काम कर रही हैं, ऐसे में हम सभी को गंगा के महत्व और गरिमा को बचाने के लिए आस्था के साथ अपना सहयोग भी करना चाहिए। उन्होंने संतों को देश की अदृश्य शक्ति बताते हुए कहा कि इनके आशीर्वाद से ही देश दुनिया में चमक रहा है।

शुकतीर्थ में विश्व प्रसि( सि(पीठ श्री हनुमंतधाम में श्रीराम आध्यात्मिक प्रण्यास द्वारा आयोजित दिव्य विराट संत सम्मेलन में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सम्मिलित होकर अनेक संत महापुरुषों के सानिध्य में रहकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि मानव के जीवन में कुछ ऐसे क्षण आते हैं, जो हमें ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं। वो पल स्नेह, समर्पण, त्याग, संस्कृति और संस्कारों के साथ ही अध्यात्म के भी हो सकते हैं। आज ऐसा ही क्षण मुझे मिला और यहां शकुतीर्थ आने के बाद संतों का सत्संग का सुअवसर मेरे जीवन का अनमोल तोहफा है। इस संत समागम में बड़ी संख्या में संतो से आशीर्वाद पाकर मैं खुद को अभिभूत महसूस कर रहा हूं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड

140 करोड़ की जनसंख्या रखने वाला देश ऐसे ही नहीं चलता

उन्होंने कहा कि मैं इस बात को मानता हूं कि हमारे देश की संस्कृति और संस्कार इसी विचार और भावना के साथ टिके हुए हैं, जो पूरे देश और दुनिया में प्रकाशमय हो रहे हैं। 140 करोड़ की जनसंख्या रखने वाला देश ऐसे ही नहीं चलता, कुछ अदृश्य शक्तियां होती हैं, जिनका सहयोग ही देश को चलाने में सहायक साबित होता है, संत भी ऐसी ही अदृश्य शक्ति की भूमिका निभाते हैं। हनुमान जी से बड़ा भक्त इस धरती पर कोई दूसरा नहीं हुआ है। वो गुरू भी हैं और ऐसे भक्त व गुरू को प्रणाम कर मैं प्रसन्न हूं।


मुजफ्फरनगर का यह दो दिवसीय दौरा मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में धर्म परायण और संस्कृति को मानने वाली सरकार है, इस सरकार में संस्कृति और धर्म की रक्षा को लेकर काम हुआ है। गंगा की अविरलता को लेकर उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति जो आस्था थी लोगों में, उसके विपरीत कलांतर में जो कुछ हुआ, उसी से क्षुब्ध होकर गंगा दूर होती चली गई है। देश और प्रदेश में धर्म व संस्कृति के प्रति संवेदनशील रहने वाली सरकारों ने गंगा के महत्व और गरिमा को बचाने के लिए इसकी अविरलता को लौटाने के लिए बहुत कुछ काम किया है और अभी भी बहुत कुछ होना बाकी है। लोगों को भी गंगा के प्रति अपनी आस्था और भावना के साथ सहयोग के लिए जुटना होगा, तभी यह संस्कृति बच पायेगी।

इसे भी पढ़ें:  संत रविदास ने समाज को दी नई दिशाः योगी

यह सम्मेलन आत्मा को जागृत करने वाला था-मंत्री कपिल देव

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संतों की दिव्य वाणी, उनके अनुभवों की गहराई और समाज कल्याण हेतु उनके विचार अत्यंत प्रेरणादायी रहे। यह सम्मेलन न केवल आत्मा को जागृत करने वाला था, बल्कि सनातन संस्कृति के मूल्यों और आदर्शों को पुनः स्मरण कराने वाला एक अद्भुत अवसर भी रहा। इस दौरान आयोजकों के द्वारा सतीश महाना के साथ ही यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।


इससे पूर्व सतीश महाना और मंत्री कपिल देव ने अन्य जनप्रतिनिधियों व संतों केस ाथ भगवान शुकदेव की कर्मभूमि पर अनेक मंदिरों और आश्रमों मं पहुंचकर दर्शन करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने रामकृष्ण आश्रम और हनुमंतधाम में पूजन अर्चना की। इसके पश्चात संत सम्मेलन में देश भर से पधारे संतों ने अपने ज्ञान, भक्ति और वाणी से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवस पर मुख्य रूप से सांसद चंदन चौहान, विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय नौसेना की कराची पर की जवाबी कार्रवाई, जम्मू में ब्लैक आउट

मंत्री अनिल कुमार और सांसद चंदन चौहान के आवास पर हुआ सतीश महाना का स्वागत

मुजफ्फरनगर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का शुक्रवार को यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अंकित विहार स्थित आवास के साथ ही सांसद चंदन चौहान के आवास पर भी स्वागत किया। यहां पर जलपान ग्रहण करने के लिए उनको आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ढोल तासों के बीच उनका यादगार स्वागत किया गया। दोनों ही स्थानों पर भाजपा और रालोद के नेताओं की मौजूदगी ने गठबंधन की मजबूती की तस्वीर भी पेश की। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Also Read This

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »