आगरा के व्यापारी से साइबर ठगी में मुजफ्फरनगर के दो सगे भाई गिरफ्तार

आगरा/मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र में बैठे साइबर ठगों ने युवती की मदद से आगरा के कमला नगर के व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता को जाल में फंसाकर 42.50 लाख की ठगी कर ली थी, युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर व्यापारी से दोस्ती की थी। इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने पर व्यापारी को कई बार बड़ा मुनाफा दिया और फिर मोटी रकम लगवाने का झांसा देकर पैसा हड़प कर लिया गया। इस साइबर ठगी में मुजफ्फरनगर का नाम भी जुड़ गया है। यहां के दो सगे भाई इन साइबर ठगों के गिरोह के सदस्य बताये गये हैं, जो युवती के सहारे मोटी रकम ऐंठते थे। इन दोनों भाइयों का रेस्टोरेंट का कारोबार और उनके बैंक खातों में पिछले एक माह में ही 5.50 करोड़ रुपये कई खातों से आये हैं, जो निकाल लिए गये। ये दोनों भाई जल्दी मालामाल होने के कारण इस साइबर ठग गिरोह का हिस्सा बने और नोएडा के एक एजेंट ने दिल्ली के परचून व्यापारी और मुजफ्फरनगर के रेस्टोरेंट संचालक दो भाइयों के खातों में रकम डलवाई थी। आगरा पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है।

इसे भी पढ़ें:  मां-बाप और बेटी की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा

एसीपी हरीपर्वत आगरा आदित्य सिंह ने बताया कि कमला नगर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता के पास 19 जनवरी को फेसबुक पर अनु अरोरा नाम से एक युवती की फ्रेंड्स रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवती ने चैटिंग शुरू कर दी। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर भी साझा कर लिए। युवती ने खुद को फैशन डिजाइनर बताया और फिर दोनों के बीच लम्बी बातचीत होने लगी। दरअसल युवती साइबर ठगों के गिरोह की सदस्य थी। उसने व्यापारी को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया। पहले कम रकम लगवाई और वो रकम एक मोटे मुनाफे के साथ व्यापारी को वापस भी कर दी। इससे युवती उसका विश्वास जीतने में सफल हो गई और दोस्ती तथा व्यापार के बीच व्यापारी लालच में आ गए। बाद में मोटा मुनाफा बताकर 42.50 लाख ट्रांसफर करा लिए। व्यापारी को जब ठगी का पता चला देर हो चुकी थी। मामला साइबर थाने में पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिन नंबर से काल हुए थे। वहीं जिन खातों में रकम गई थी, उन सभी की डिटेल निकलवाई गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के नौजवानों को सपा-बसपा नहीं देते थे नौकरीः योगी

इसमें पता चला कि कॉल मुंबई, महाराष्ट्र से किए जा रहे थे। जिस नंबर से कॉल किए गए, उनसे दिल्ली, मुजफ्फरनगर और नोएडा के लोगों के पास भी कॉल जा रहे थे। पुलिस ने सभी की जानकारी जुटाई। इसके बाद चार लोगों को पकड़ लिया। इनमें तीन लोगों के खाते का इस्तेमाल रकम लेने में किया गया था। पुलिस ने पहाड़गंज, दिल्ली निवासी लखन सिंह, ग्रेटर नोएडा निवासी अनुज कुमार, मुजफ्फरनगर जनपद की अवध विहार कालोनी, मुजफ्फरनगर निवासी सगे भाई तरन कुमार और वतन कुमार को गिरफ्तार किया है। लखन का गाजियाबाद में परचून का कारोबार है। मुजफ्फरनगर के सगे भाई तरन और वतन के उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर में रेस्टोरेंट हैं। अनुज कुमार ब्रेड सप्लाई काम करता है। अनुज ही मुंबई की युवती और एक अन्य के संपर्क में है। इस ठगी में फंसे रेस्टोरेंट संचालक भाई तरन और वतन कुमार का कहना है कि वह अपना खाता संचालित नहीं करते थे। उनका मैनेजर खातों में लेनदेन करता था। उन्हें धोखाधड़ी की रकम आने की जानकारी नहीं थी। मगर, खातों में आने वाले ओटीपी साइबर ठगों से कैसे पहुंच रहे थे? यह वो नहीं बता सके। आगरा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि लखन सिंह, तरन कुमार और वतन कुमार के 2 खातों में पिछले एक महीने में 5.50 करोड़ से अधिक की रकम पहुंची थी। इस रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करके निकाल लिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजहजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »