मंत्री कपिल देव के आग्रह पर वंदे भारत ट्रेन का वाराणसी तक विस्तार

मुजफ्फरनगर। मेरठ से लखनऊ तक संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने श्री अयोध्या धाम व वाराणसी तक विस्तारीकरण कर दिया है। इसके साथ ही हापुड़ में दो मिटन का स्टोपेज दिया गया है। यह विस्तारीकरण सदर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आग्रह पर हुआ है। इससे मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली सहित अन्य आसपास के जिले के लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा।

प्रदेश सरकार में मंत्री और मुजफ्फरनगर सदर सीट के विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली, हापुड़, बागपत, बुदंलशहर के लोगों को श्री अयोध्या धाम व वाराणसी की धार्मिक यात्रा करने के लिए परेशानी का सफर करना पड़ता है। श्री अयोध्या धाम व वाराणसी जाने वाले श्रद्धांलुओं के लिए रेलवे की ओर से सौगात मिली है।

इसे भी पढ़ें:  उर्दू तरक्की के लिए सीएम योगी का प्यार देखकर चौंके लोग


प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा गत माह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिख कर मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली गाड़ी संख्या 22489/22490 वन्दे भारत एक्सप्रेस का विस्तारीकरण श्री अयोध्या धाम को जोड़ते हुए वाराणसी तक करने का आग्रह किया था। कपिल देव अग्रवाल के पत्र का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने इसके लिए बड़ा ऐलान किया है। जल्द ही रेलगाड़ी के विस्तार की समय सारिणी रेलवे द्वारा जारी कर दी जायेगी। इससे मुजफ्फरनगर के भक्तों और यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि अब मेरठ से सीधे अयोध्या व वाराणसी पहुंचा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में भैंस की मौत

मंत्री कपिल देव ने बताया कि रेल मंत्री ने विस्तारीकरण को स्वीकृति प्रदान करते हुए अपना पत्र जारी किया। अब ये रेल मेरठ से चलकर श्री अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी तक जाएगी। नई समय सारणी जल्द ही जारी की जाएगी। कपिल देव ने रेल मंत्री का आभार प्रकट करते हुए बताया की अब तक जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़ के यात्रियों को श्री अयोध्या धाम व वाराणसी तक जाने के लिए दिल्ली से रेल की सुविधा लेनी पडती थी। वन्दे भारत का 2 मिनट का स्टाप जनपद हापुड़ में भी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल से राज्यसभा सदस्य के लिए क्रॉस वोटिंग, जा सकती है सुक्खू सरकार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में भैंस की

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »