सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग की अपेक्षा है: बिरला

नयी दिल्ली- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के सुचारु संचालन में सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा किये जाने के साथ ही उन्हें पुन: पीठासीन अधिकारी चुने जाने पर आभार व्यक्त किया है। श्री बिरला ने बुधवार को अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने पहले सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों, सभी राजनीतिक दलों के नेता और सभी सदस्यों का उन्हें पुन: सदन का पीठासीन अधिकारी के रूप में दायित्व निर्वहन का अवसर प्रदान किये जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके प्रति उन्होंने जो विश्वास जताया है, उसके लिये वह बहुत आभारी हैं। उन्होंने अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के दौरान विपरीत भौगोलिक स्थितियों और प्रतिकूल मौसम के दौरान मतदान करने के लिये 64 करोड़ जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिये निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद दिया। श्री बिरला ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है, ऐसे में सरकार से जनता की अपेक्षायें, आशायें, आकाक्षायें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, “ आइयें हम प्रभावी तरीके से जनता के कार्य करने का पूरा प्रयास करें।” श्री बिरला ने कहा कि सदन में चर्चा और संवाद हों, ऐसे प्रयास निरंतर करते रहना है। उन्होंने कहा कि अठारहवीं लोकसभा में 281 सदस्य पहली बार चुने गये हैं। उन्हें सदन के नियमों और परिपाटियों का अध्ययन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि संसद के नये भवन में ऐतिहासिक कानून पारित किये गये हैं। नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित किया गया। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे हुये हैं। यह ऐसा संविधान है, जो हमारा मार्गदर्शन करने के साथ ही लोक कल्याण, वंचितों का कल्याण करने का मार्ग प्रशस्त करता है। श्री मोदी के मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाने की परम्परा शुरू हुई है। श्री बिरला ने सदन का पुन: पीठासीन अधिकारी चुने जाने पर उनकी कोशिश रहेगी कि वह सभी को अपनी बात कहने का पर्याप्त अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत है। पक्ष और विपक्ष से मिलकर सदन चलता है। उनकी कोशिश है कि सबकी सहमति से सदन संचालित करूं। एक दल के सदस्य को भी अपनी बात कहने का अवसर मिले, ऐसी उनकी कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा, “ मैं कोशिश करूंगा कि सभी को उनके विचार, भावना व्यक्त करने का मौका मिले। ”

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

Also Read This

आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग से खुला राज

आशु हत्याकांड नानौता में चार महीने बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आशु का मुहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि रूबी ने अपने पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर आशु की हत्या कर दी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना गया था, लेकिन आगे की पड़ताल में हत्या की साजिश सामने आई। इसे भी पढ़ें:  लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी पर मीरापुर में आल इंडिया धनगर महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्रापुलिस के मुताबिक गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु का शव 12 नवंबर 2025

Read More »

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल रोक दिया गया। बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, ग्रामीण बस सेवा विस्तार और शिक्षकों को कैशलेस इलाज जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  सरकार ने यह भी तय किया कि अब किसी भी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अब यदि किसी व्यक्ति को अपनी

Read More »

अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहारनपुर ले जाए जा रहे थे भैंस व कटड़े मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 पशुओं से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़कली कट के पास से दो बोलेरो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में अवैध तरीके से 14 पशु भरे मिले, जिनमें एक भैंस, छह कटड़े और

Read More »

मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौत

गांव भनवाड़ा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल गन्ना सेंटर पर ड्यूटी के लिए जा रहा था बाइक सवार खालिद, एक छात्र भी गंभीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भनवाड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मृतक की पहचान भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद के रूप में हुई है। इसे भी पढ़ें:  लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी पर मीरापुर में आल इंडिया धनगर महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्राबताया जा रहा है कि

Read More »