दिल्ली- बाहरी उत्तरी जिला के मेट्रो विहार इलाके में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में तीन बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। गांव खेड़ा खुर्द के गोदाम क्षेत्र में गश्त करते समय टीम को गांव खेड़ा खुर्द के बाहरी इलाके में कुछ लोगों के संदिग्ध हरकत के बारे में सूचना मिली। वहां पहुंचने पर पुलिस ने 8-9 लोगों को एक ट्रक में पीवीसी लादते देखा। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने भी उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को मौके पर दबोच लिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर
1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल





