मेरठ- गांव पांचली खुर्द निवासी बदमाश रिंकू गुर्जर हत्या के मामले में वांछित था। उसने अपने ही गांव के युवक को युवक आजाद को गोली मारी थी, जिस पर ग्रामीण भड़क गए। पहले उसे पीटा, फिर गोलियां मारकर हत्या कर दी। जानी थाना क्षेत्र के गांव पांचली खुर्द में ग्रामीणों ने गांव के ही 25 हजार के इनामी बदमाश रिंकू गुर्जर को मार डाला। उसे पांच गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। शव को पोस्टमार्टम और घायल ग्रामीण को अस्पताल के लिए भेजा गया है। बताया गया है कि रिंकू गुर्जर बृहस्पतिवार शाम को अपने एक साथी के साथ गांव में आया था। उसने गांव के ही ग्रामीण आजाद को गोली मार दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रिंकू बदमाश को घेर लिया और पहले उसे पीटा, फिर गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चल रहा है कि बदमाश को एक गोली सिर में मारी गई है। कुल पांच गोलियां मारी हैं। विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी सही तरह से जवाब नहीं दिया। किसी ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता, तो बोला घटना के समय वो गांव में नहीं था।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य
मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल





