राशन की जगह रोजगार दे सरकार, खत्म हो जातिवाद: वोटर

गाजीपुर। सोमवार को सुबह आम लोगों से चाय पर चर्चा करने के बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई। जहां युवाओं ने खुलकर अपनी बातों को रखा। शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत कर उनके दावे और वादे को जानने का प्रयास किया जाएगा। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच सोमवार की दोपहर में शास्त्री नगर चौराहे पर युवाओं ने सत्ता का संग्राम अभियान में अपना पक्ष खुलकर रखा। युवाओं ने रोजगार और शिक्षा के मुद्दे को उठाया। इस दौरान पेपर लीक के मुद्दे को भी युवाओं ने प्रमुखता से उठाया। श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार रोजगार पर बात करे। परीक्षा, रिजल्ट और ज्वाइनिंग समय से कराए। कहा कि गाजीपुर में विकास नहीं जातिवाद की बातें होती हैं। वहीं सुधांशु कहते हैं कि एकीकरण की कोई फैक्टरी नहीं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार को राशन की जगह रोजगार देना चाहिए। कहा कि गैस से अधिक यहां पेपर लीक हो रहा है। कहा कि गाजीपुर में युवा भी जाति पर वोट देता है, युवाओं को जागरूक होना चाहिए। युवा रोजगार मांग रहे, लेकिन लाठी मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  बसपा ही भाजपा का विकल्प, इंडिया गठबंधन का देश और प्रदेश में नहीं है कोई भविष्य: मायावती

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कई जिलों में झमाझम बारिश, चोटियों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »