नई दिल्ली- महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को एक्सपोज करने का दावा किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुकेश ने कहा कि मैं उसे बेनकाब कर दूंगा, मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बन जाऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे सजा दी जाए। अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें खत लिखा। जिसके जरिए सुकेश ने तंज कसते कहा कि मैं उनका (केजरीवाल) तिहाड़ जेल के क्लब में स्वागत करता हूं। सुकेश ने चिट्ठी में लिखा- सच की हमेशा जीत होती है। मेरे प्रिय अरविंद केजरीवाल, सबसे पहले मैं आपका स्वागत करता हूं। आप तिहाड़ क्लब के ‘बॉस’ हैं। तीन भाई अब तिहाड़ क्लब चलाएंगे।

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद
देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें: फ्रांस में बवाल… प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी, 200 गिरफ्तार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन





