खतौली । भैंसी, नावला, सोंटा, दुधाहड़ी, रायपुर नगली और मथेड़ी के ग्रामीणों ने उज्जवल चौधरी को न्याय दिलाने के लिए गांव में मोमबत्ती मार्च निकाला। ज्ञात हो कि 2 जून 2025 को उज्जवल की मृत्यु एक सामान्य ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की गैर ज़िम्मेदारी तथा लापरवाही ने छीन ली थी। मोमबत्ती मार्च मृतक के घर से शुरू होकर पूरे गांव में होते हुए शिव मंदिर पर पहुंची। इस अवसर पर राजू अहलावत, सुनील अहलावत, पिंटू चौधरी, परवेज, संजय, राकेश जैन, संजय राठी, संजीव राठी, नकुल अहलावत, सत्येंद्र अहलावत, प्रतीक राठी, अर्पित चौधरी, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र संजय अहलावत, जसवीर राणा, परवेज अहलावत, बालेंद्र, दुष्यंत, अजीत प्रधान, मनीष, सुधीर, हरीश, रविंद्र राठी, पंकज, सिद्धार्थ, धर्मेंद्र तोमर, पंकज त्यागी, दुष्यंत, आदि शामिल रहें।

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें: डीएम उमेश मिश्रा ने वर्चुअल की सड़क सुरक्षा समिति की बैठकशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जिलों को





